सामान्य ज्ञान

धूप किसे कहते हैं?
23-Jun-2021 10:27 PM
धूप किसे कहते हैं?

भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। धूप हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लेखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
हेमादि ने धूप के कई मिश्रणों का उल्लेख किया है, जैसे अमृत, अनन्त, अक्षधूप, विजयधूप, प्राजापत्य, दस अंगों वाली धूप का भी वर्णन है।  कृत्यकल्पतरु ने विजय नामक धूप के आठ अंगों का उल्लेख किया है। भविष्य पुराण का कथन है कि विजय धूपों में श्रेष्ठ है, लेपों में चन्दन लेप सर्वश्रेष्ठ है, सुरभियों (गन्धों) में कुंकुम श्रेष्ठ है, पुष्पों में जाती तथा मीठी वस्तुओं में मोदक (लड्डू) सर्वोत्तम है। कृत्यकल्पतरु ने इसका उदाहरण दिया है।  धूप से मक्खियां एवं पिस्सू नष्ट हो जाते हैं। 
तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं। मदरत्न के अनुसार चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं।
 इसके अलावा भी अन्य मिश्रणों का भी उल्ले ख मिलता है जैसे- छह भाग कुष्ठ, दो भाग गुड़, तीन भाग लाक्षा, पांचवां भाग नखला, हरीतकी, राल समान अंश में, दपै एक भाग, शिलाजय तीन लव जिनता, नागरमोथा चार भाग, गुग्गुल एक भाग लेने से अति उत्तम धूप तैयार होती है। रुहिकाख्य, कण, दारुसिहृक, अगर, सित, शंख, जातीफल, श्रीश ये धूप में श्रेष्ठ माने जाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news