सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 25 जून
25-Jun-2021 1:00 PM
 हर दिन हॉट सीट- 25 जून

1. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
2. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालचारी (द) सी.एन. अन्नादुरई
3. हिंदी के पश्चात भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) बांग्ला (द) मराठी 
4. प्राचीन काल में सोन्धर निम्र में से किसे कहा जाता था?
(अ) कर (ब) ऋण (स) मुद्रा (द) इनमें से कोई नहीं
5. उत्तरापथ स्वामी की उपाधि किसने धारण की थी?
(अ) धर्मपाल (ब) मिहिर भोज (स) पृथ्वीराज चौहान (द) महेंद्र पाल
6. कोणार्क के प्रसिद्घ सूर्य मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
(अ) नरसिम्हा प्रथम (ब) नरसिम्हा द्वितीय (स) अनंत वर्मन (द) प्रताप रुद्र
7. कम्बोडिया के किस शासक ने अंगकोरवाट के  मंदिर का निर्माण करवाया था?
(अ) अनंत वर्मन (ब) सूर्य वर्मन (स) चंद्र वर्मन (द) सोमेश्वर
8. किस पाल शासक ने प्रसिद्घ विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) महिपाल (ब) देवपाल (स) धर्मपाल (द) गोपाल
9. हड़प्पा सभ्यता को मानव सभ्यता के किस युग में रखा जा सकता है?
(अ) कांस्य युग (ब) नवपाषाण काल (स) लौह युग (द) पूर्व पाषाण काल
10. सिंधु लिपि के प्राचीनतम नमूने किस वर्ष  देखने को मिले?
(अ) 1813 (ब) 1853 (स) 1893 (द) 1913
11. औद्योगिक क्षेत्र में किस क्षेत्र में विगत निर्यात वृद्धि दर सबसे अधिक रही? 
(अ) टेक्सटाइल्स (ब) जूट (स) समुद्री उत्पाद (द) इलेक्ट्रानिक्स
12. इनमें से कौन सी वस्तु भारत में आयातित वस्तु नहीं है? 
(अ) रसायन एवं रासायनिक सामान (ब) मूल रसायन  (स) औषधियां (द) लौह धातु
13. भारत के कुल निर्यातों में लघु उद्योगों का योगदान लगभग कितना प्रतिशत है ?
(अ) 34 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 25 प्रतिशत
14. द्वितीय औद्योगिक नीति की घोषणा किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1 अप्रैल, 1951 (ब) 3 अप्रैल, 1954 (स) 30 अप्रैल, 1956 (द) 30 अप्रैल 1961
15. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में द्वितीय वर्ग में सम्मिलित उद्योगों की संख्या कितनी थी ?
(अ) 6 (ब) 12  (स) 18 (द) 23
16. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति के प्रथम वर्ग में शामिल उद्योग कौन सा था?
(अ) कोयला (ब) हवाई जहाज निर्माण  (स) रेल यातायात (द) सीमेंट
17. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति में प्रथम वर्ग के उद्योगों का स्वामित्व, प्रबंध एवं विकास पूर्णतया किसके अधिकार क्षेत्र में रखा गया  था?
(अ) सरकार के पास (ब) निजी क्षेत्र के पास (स) निजी क्षेत्र के पास, लेकिन आवश्यकता पडऩे पर सरकार उसे अपने हाथ में ले सकती है (द) सहकारी क्षेत्र के पास
18. खमेर रूज का संबंध किस देश से है?
(अ) चीन (ब) म्यांमार (स) कम्बोडिया (द) थाईलैण्ड
19. निम्नलिखित में से कौन सा शहर संयुक्त जर्मनी की राजधानी बन गया है?
(अ) बर्लिन (ब) बोन (स) म्यूनिख (द) हैम्बर्ग
20. निम्न में से तीन सागरों पर तट रेखा वाला एकमात्र पश्चिमी यूरोपीय देश है?
(अ) पुर्तगाल (ब) बेल्जियम (स) स्पेन (द) फ्रांस
21. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में कौन सा प्रावधान सही है?
(अ) सुप्रीम कोर्ट में  कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त किए जाते हैं (ब) तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है (स) सेवानिवृत्त  न्यायाधीश नियुक्त किए जाते हैं (द) उपरोक्त सभी
22. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सर्वाधिक भार किस क्षेत्र का है? 
(अ) विनिर्माण (ब) खनन (स) विद्युत (द) कृषि
23. वायुमंडल में आद्र्रता की उपस्थिति एक ऐसे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बूंदे देखकर सुनिश्चित की जाती है, जो भरा हो?
(अ) गर्म दूध से (ब) गर्म जल से (स) ठंडे जल से (द) सामान्य जल से
24. अच्छे उत्सर्जक अच्छे अवशोषक होते हैं। यह नियम किसका है?
(अ) किरचॉप का नियम (ब) स्टीफन का नियम (स) न्यूटन का शीतलन नियम (द) ऊष्मागतिकी का नियम
25. गर्म जल 90 अंश सेंटीग्रेट से 80 अंश सेंटीग्रेट तक ठंडा होने में 10 मिनट लेता है, तो 80 अंश सेंटीग्रेट से 70 अंश सेंटीग्रेट तक ठंडा होने में लेगा?
(अ) 10 मिनट (ब) 10 मिनट से कम (स) 10 मिनट से अधिक (द) कोई निश्चित नहीं
26. मिश्र धातुओं के गलनांक उनके अवयवी धातुओं की अपेक्षा-
(अ) निम्न होते हैं (ब) उच्च होते हैं (स) बराबर होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं
27. द्रव्य से वाष्प में पदार्थ में अवस्था परिवर्तन को क्या कहा जाता है?
(अ) गलन (ब) वाष्पन (स) क्वथन (द) इनमें से कोई नहीं
27. भारत में समूचे आवासीय आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एक शीर्ष राष्टï्रीय संगठन -राष्टï्रीय सहकारी आवास संघ (एन.सी.एच.एफ) की स्थापना कब की गई?
(अ)  वर्ष 1965 (ब)  वर्ष 1966 (स) वर्ष 1968 (द) वर्ष 1969 
---
सही जवाब- 1.(ब) 40 प्रतिशत, 2.(स) सी. राजगोपालचारी, 3.(स) बांग्ला, 4.(अ) कर, 5.(अ) धर्मपाल, 6.(अ) नरसिम्हा प्रथम, 7.(ब) सूर्य वर्मन, 8.(स) धर्मपाल, 9.(अ) कांस्य युग, 10.(ब) 1853, 11.(अ) टेक्सटाइल्स, 12.(द) लौह धातु, 13.(अ) 34 प्रतिशत, 14.(स) 30 अप्रैल, 1956, 15.(ब) 12, 16.(स) रेल यातायात,  17.(अ) सरकार के पास, 18.(स) कम्बोडिया, 19.(अ) बर्लिन 20.(स) स्पेन, 21. (द) उपरोक्त सभी, 22.(अ) विनिर्माण, 23.(स) ठंडे जल से, 24.(अ) किरचॉप का नियम, 25.(स) 10 मिनट से अधिक, 26.(अ) निम्न होते हैं, 27.(ब) वाष्पन, 28. (द) वर्ष 1969 । 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news