सामान्य ज्ञान

मेडागास्कर
26-Jun-2021 1:53 PM
मेडागास्कर

मेडागास्कर, या मेडागास्कर गणराज्य (पुराना नाम -मालागासी गणराज्य) हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है, विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यहां विश्व की पांच प्रतिशत पादप और जीव प्रजातियां मौजूद हैं। इनमें से 80 प्रतिशत केवल मेडागास्कर में ही पाई जाती हैं। इस देश की दो तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (1.25 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन) से नीचे निवास करती है।

26 जून सन 1960 ईसवी को  फ्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।

18वीं ईसवी शताब्दी के मध्यसे मेडागास्कर पर अधिकार के लिए फ्रांस और ब्रिटेन के बीच प्रतिस्पर्धा आरंभ हुई। इसी लिए यह देश उक्त दोनों देशों के हाथों का खिलौना बना रहा। यहां तक कि 19वीं शतब्दी के अंत में यह देश स्थायी रुप से फ्रांस का उपनिवेश बन गया किंतु स्थानीय जनता ने फ्रांसीसी साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया। सन 1947 में मेडागास्कर के लगभग 80 हज़ार लोग इसी प्रकार के संघर्ष में मारे गये। अंतत: सन 1960 में  यह संघर्ष रंग लाया और मेडागास्कर स्वतंत्र हुआ। यह देश अफ्रीका महाद्वीप का पूर्वी देश है यह हिंद महासागर के तट पर स्थित है। यहां प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news