सामान्य ज्ञान

कोचीन
26-Jun-2021 1:54 PM
कोचीन

मलाबार समुद्र तट पर स्थित 16 वीं शताब्दी का एक हिंदू राज्य था कोचीन, जिसने पुर्तगाली यात्री कैब्रराल को आश्रय दिया और उस देश के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित किए। 

पुर्तगालियों ने शीघ्र ही वहां एक कोठी स्थापित करके हिंदू राजा को प्रभावहीन बना दिया। कुछ ही समय बाद डच वहां आ गए और उन्होंने पुर्तगालियों को भगा दिया। 18 वीं शताब्दी में कोचीन की स्थिति मैसूर राज्य के एक सामंत की हो गई थी। बाद में टीपू सुलतान की पराजय के बाद अंग्रेजों ने इस पर अधिकार कर लिया।
---
संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
भारतीय संविधान के तीन प्रमुख भाग हैं। भाग एक में संघ तथा उसका राज्यक्षेत्रों के विषय में टिप्पणी की गई है तथा यह बताया गया है कि राज्य क्या हैं और उनके अधिकार क्या हैं। दूसरे भाग में नागरिकता के विषय में बताया गया है कि भारतीय नागरिक कहलाने का अधिकार किन लोगों के पास है और किन लोगों के पास नहीं है। विदेश में रहने वाले कौन लोग भारतीय नागरिक के अधिकार प्राप्त कर सकते हैं और कौन नहीं कर सकते। तीसरे भाग में भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विषय में विस्तार से बताया गया है।

भाग 3 तथा 4 मिल कर संविधान की आत्मा तथा चेतना कहलाते है क्योंकि किसी भी स्वतंत्र राष्टï्र के लिए मौलिक अधिकार तथा नीति निर्देशक देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नीति निर्देशक तत्व जनतांत्रिक संवैधानिक विकास के नवीनतम तत्व हैं । सर्वप्रथम ये आयरलैंड के संविधान मे लागू किये गये थे। ये वे तत्व है जो संविधान के विकास के साथ ही विकसित हुए है। इन तत्वों का कार्य एक जनकल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। भारतीय संविधान के इस भाग में नीति निर्देशक तत्वों का रूपाकार निश्चित किया गया है, मौलिक अधिकार तथा नीति निर्देशक तत्व में भेद बताया गया है और नीति निदेशक तत्वों के महत्व को समझाया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news