सामान्य ज्ञान

यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद
26-Jun-2021 1:55 PM
यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद

रूस के दक्षिणी राज्य चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद स्थित है। द हार्ट ऑफ चेचन्या नामक यह मस्जिद 35 एकड़ क्षेत्रफल में बनी है और इसकी मीनार की ऊंचाई 62 मीटर है। इस मस्जिद  वर्ष  2008 में आम जनता के लिए खोल दिया गया। विशाल उद्यानों वाली इस मस्जिद को तुर्की के वास्तुकारों ने बनाया है और इसमें एक साथ दस हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

इस मस्जिद का निर्माण 1980 में शुरू किया गया था  लेकिन 1990 में निर्माण रोक दिया गया था। 2006 में इसके निर्माण का काम फिर से शुरू किया गया और यह वर्ष  2008 में बनकर तैयार हुई। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news