सामान्य ज्ञान

अभिनव
27-Jun-2021 1:25 PM
अभिनव

अभिनव, भारतीय तटरक्षक के लिए तैयार किया जा रहा तीव्र निगरानी जहाज (फास्ट पेट्रोल वेस्सेल-एफपीवी) है। 

कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा यह जहाज  20 तीव्र निगरानी जहाजों की श्रृंखला में तीसरा जहाज है। इससे संबंधित निविदा पर 2010 में हस्ताक्षर किए गए थे और निविदा में अंतिम जहाज 2017 तक देने का प्रावधान था। इन जहाजों को दोहरे वर्गीकरण आवश्यकताओं के तहत तैयार किया जा रहा है। 50 मीटर & 7.6 & 6.45 मीटर डिजाइन के इन जहाजों की गति 33 नॉट्स रखी गई है। इन जहाजों का प्रारंभिक कार्य मछली पालन संरक्षण और देखरेख, विशेष आर्थिक जोन तथा समुद्री पेट्रोलिंग, तस्कर विरोधी निगरानी, खोज और बचाव कार्य तथा समुद्री दस्यु कार्रवाई के विरुद्ध निगरानी और सुरक्षा है। इन जहाजों का दूसरा काम शत्रुता और युद्ध के समय संचार संपर्क उपलब्ध कराना तथा काफिलों को सुरक्षित ले जाना है।

छोटे आकार के उच्च गति वाले तीव्र निगरानी जहाजों की संरचना जटिल है और तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण। 33 नॉट की गति प्राप्त करने के लिए वाटर जेट से इन जहाजों को धकेला जाता है। भार की दृष्टि से ये संवेदनशील होते हैं और इसकी बनावट में एल्यूमीनियम का व्यापक इस्तेमाल किया जाता है। कोच्चि शिपयार्ड ने उच्च स्तरीय वेल्डिंग और एल्यूमीनियम ढांचे की बनावट के लिए विशेष तकनीक विकसित की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news