सामान्य ज्ञान

युनेस्को विश्व विरासत स्थल किसे कहते हैं?
28-Jun-2021 10:54 AM
युनेस्को विश्व विरासत स्थल किसे कहते हैं?

युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे विशेष स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं, और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। यह समिति संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)के अधीन काम करती है। 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। वर्ष 2006 तक पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं।
 प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित होता है, परंतु अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आने वाली पीढिय़ों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें, बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेदारी होती है।
 

विश्व के प्रमुख जल प्रपात
नाम देश 
एंजल वेनेजुएला
कूकेनाम वेनेजुएला
रिबन संयुक्त राज्य अमरीका
किंग जार्ज अष्टïम गुयाना
अपर योलेमाइट संयुक्त राज्य अमरीका
गवानी फ्रांस
टुगोला दक्षिण अफ्रीका
वोलोमांबी ऑस्ट्रेलिया
टकाकाव कनाडा
खोन भारत-चीन
नियाग्रा कनाडा
विक्टोरिया जिम्बाब्वे
ग्रैंड लैब्रेडर
कैचेर गुयाना
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news