सामान्य ज्ञान

दुनिया का सबसे तेज कम्प्यूटर
29-Jun-2021 12:16 PM
दुनिया का सबसे तेज कम्प्यूटर

चीन के रक्षा वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बनाया है। यह कंप्यूटर 33.6 क्वैडट्रिलियन (33.86 हजार करोड़ खरब) गणनाएं प्रति सेकेंड करने में सक्षम है।  चीन में बनाया गया नवीनतम सुपर कंप्यूटर तिअन्हे-टू अमेरिका के सुपर कंप्यूटर टाइटन से गणना के मुकाबले में कहीं आगे है।
इस सुपर कंप्यूटर को चीन के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी ने विकसित किया और इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर रखी गई है। इस श्रेणी पहला सुपर कंप्यूटर तिअन्हे-1 ए वर्ष 2010-11 के बीच विश्व का तीव्रतम सुपर कंप्यूटर था। सुपर कंप्यूटरों की रैंकिंग ‘टॉप 500’ नाम की संस्था करती है। 

श्रौतसूत्र
श्रौतसूत्र का प्रयोग वे पुरोहित करते हैं जो तीन अग्रियों और कई विशेषज्ञ पुजारियों वाले  बड़े यज्ञों का अनुष्ठïान करते हैं। यह एक प्रकार की हिन्दू आनुष्ठïानिक पुस्तिकाएं हैं। 
ये पुस्तिकाएं श्रौत (संस्कृत श्रुति से, रहस्योदघाटन) कहलाती है, क्योंकि वे सीधे श्रुति या उद्घाटित वर्ग के रूप में माने जाने वाले प्राचीन वैदिक साहित्य पर आधारित हैं। श्रौतसूत्र, गृह्यïसूत्र (घरेलू समारोहों से संबद्ध) तथा धर्मसूत्र (आचरण के नियमों से संबद्ध) के साथ सूत्रात्मक पाठों के संकलन, कल्पसूत्र का निर्माण करते हैं, जो वेद की विभिन्न शाखाओं से उभरे। प्रत्येक श्रौतसूत्र अपने विशिष्टï वैदिक मत के पुरोहितों का विशिष्टï कार्यों के निष्पादन में मार्गदर्शन करता है। श्रौतसूत्र तीन अग्रियों को प्रज्जवलित करने, अमावस्या एवं पूर्णमासी समारोहों तथा विभिन्न पशु बलियों एवं सोम यज्ञों जैसे विषयों की जानकारी देते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news