सामान्य ज्ञान

लेटस
30-Jun-2021 11:14 AM
लेटस

लेटस एक प्रकार का पौधा है। इसे सब्जी और सलाद के रूप में ज्यादा खाया जाता है। अगर आप अपने कंटेनर गार्डन में लेटस उगाएंगे तो आपके पास हरे सब्जी का विकल्प हमेशा रहेगा। ठंडे वातारवरण में लेटस खूब फलता-फूलता है और इसके लिए 6 से 8 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होती है। 
बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि लेटस वजन कम करने में कितना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप वेट लूज करने का प्लान बना रहे हैं, तो लेटस की भरपूर मात्रा अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको अपने टारगेट को जल्द से जल्द हासिल करने में मदद मिलेगी। चूंकि, लेटस सलाद के तौर पर खाया जाता है, यह काफी सिंपल और इफेक्टिव होता है और वास्तव में आप इसके जरिए वेट कम कर सकते हैं। 
 यही नहीं, लेटस डाइजेशन को बढ़ाता है और लीवर को भी हेल्दी रखती है। लेटस डाइट से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, कैटरैक्ट जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।  लेटस में फाइबर ज्यादा होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसका सलाद काफी मात्रा में खाना चाहिए।  इस सलाद में कैलरी की मात्रा बहुत ही कम है, तो निश्चित रूप से यह वजन कम करने में  मदद करती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news