सामान्य ज्ञान

तिस्दा नदी
30-Jun-2021 11:18 AM
तिस्दा नदी

तिस्ता नदी भारत के सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल राज्य तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यह सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी विभाग की मुख्य नदी है। पश्चिम बंगाल में यह दार्जिलिंग जिले में बहती है। तिस्ता नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल से बहती हुई यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। इस नदी की पूरी लम्बाई 315 किमी है।
हिन्दू पुराणों के अनुसार यह नदी देवी पार्वती के स्तन से निकली है।  तिस्ता का अर्थ  त्रि-स्रोता या  तीन-प्रवाह है।
सिक्किम प्रांत की जितनी लम्बाई है, लगभग पूरी लम्बाई लेकर बहती यह नदी वरदान्त हिमालय का समसितोष्ण और नदी की घाटी से उष्णकटिबंध तापमान को काटकर ले जाती है। चमकीली हरे  रंग की यह नदी बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलने से पूर्व सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमाओं के रुप में बहती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news