सामान्य ज्ञान

केन नदी
01-Jul-2021 11:55 AM
केन नदी

केन यमुना की एक उपनदी या सहायक नदी है जो बुन्देलखंड क्षेत्र से गुजरती है।  मंदाकिनी तथा केन यमुना की अंतिम उपनदियां हैं क्योंकि इस के बाद यमुना, गंगा से  मिल जाती है। केन नदी जबलपुर, मध्यप्रदेश से प्रारंभ होती है, पन्ना में इससे कई धाराएं आकर जुड़ती हैं और फिर बांदा, उत्तर प्रदेश में इसका यमुना से संगम होता है। इस नदी का शजर पत्थर मशहूर है। 
केन मध्यप्रदेश की एकमात्र ऐसी नदी है जो प्रदूषण मुक्त है। केन नदी मध्यप्रदेश की 15 प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उद्गम मध्यप्रदेश के दमोह की भाण्डेर श्रेणी/कटनी जिले की भुवार गांव के पास से हुआ है। पन्ना जिले के दक्षिणी क्षेत्र से प्रवेश करने के बाद केन नदी पन्ना और छतरपुर जिले की सरहद पर बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर यमुना नदी में मिल जाती है। दमोह से पन्ना जिला के पण्डवन नामक स्थान पर इसमें तीन स्थानी नदियां पटना, व्यारमा और मिढ़ासन का मनोहारी संगम होता है। संगम पन्ना और छतरपुर के सीमावर्ती स्थान पर होता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news