सामान्य ज्ञान

नाइड,थैलसा,डेस्पीना,गैलटीआ
02-Jul-2021 11:08 AM
नाइड,थैलसा,डेस्पीना,गैलटीआ

नेपच्युन ग्रह के अंदरूनी चार चंद्रमा है- नाइड, थैलसा, डेस्पीना और गैलटीआ। नाइड, थैलसा, डेस्पीना और गैलेटीआ सभी अनियमित आकार के चन्द्रमा हंै।
नाइड या थैलसा नेपच्युन का सबसे अंदरूनी ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 48 हजार 200 किमी नेपच्युन से और  व्यास है 58 किमी। इसकी खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी। नाईड नदियों, फव्वारों और झरनों की परियां हैं।
थैलसा,नेपच्युन का दूसरा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 50 हजार  किमी नेपच्युन से और व्यास है 80 किमी। मिथकों के अनुसार थैलसा ऐथर और हेमेरा की पुत्री है। थैलसा ग्रीक में सागर को कहते हंै। इसकी खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
वहीं डेस्पीना, नेपच्युन का तीसरा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 52 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 148 किमी। मिथकों के अनुसार डेस्पीना नेपच्युन और डेमीटर की पुत्री का नाम है। इसकी खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
इसका अलावा गैलटीआ नेपच्युन का चौथा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 62 हजार किमी नेपच्युन से और व्यास है 158 किमी। ग्रीक मिथकों के अनुसार गैलेटीआ एक सीसलीयन नेरीड थी जो सायक्लोप्स पालीफेमुस की प्रेमिका थी। वैज्ञानिक रूप से इस चंद्रमा की खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news