सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 जुलाई
04-Jul-2021 11:59 AM
हर दिन हॉट सीट 4 जुलाई

1. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य 
2. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?
(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं 
3. वायुमंडल में सर्वाधिक कौन सी गैस मिलती है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड 
4. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
(अ) क्लोरीन(ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
5. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ)धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन  (द) इनमें से कोई नहीं  
6. दिसंबर 1912 में वायसराय हार्डिन्स की हत्या का प्रयास किया गया। इसके पीछे किस क्रांतिकारी का हाथ था?
(अ) श्यामजी कृष्ण वर्मा (ब) वी.डी. सावरकर (स)राजा महेंद्र प्रताप (द) रास बिहारी बोस  
7. भारत में कौन सा बेसिन सबसे बड़ा है? 
(अ)सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन   
8. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है? 
(अ)मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स) गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर 
9. ड्वाकरा योजना संबंधित है?
(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से (ब) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं प्रौढ़ शिक्षा से (स) शेयर बाजारों के विकास से (द) एड्स नियंत्रण योजना से
10. कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना उपलब्ध कराती है?
(अ) ग्राम स्तर पर अधिक गुणवत्तायुक्त जीवन (ब) अतिरिक्त मजदूरी रोजगार (स) पेंशन तथा बीमा लाभ (द) अनुदानित आवासीय सुविधाएं
11. भारत में समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया?
(अ) 1977 में (ब) 1978 में (स) 1980 में (द) 1964 में
12. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?
(अ) लगभग 28.1 दिन (ब) लगभग 30.2 दिन (स) लगभग 27.3 दिन (द) लगभग 28.3 दिन
13. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
14. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) मोहम्मद अली जिन्ना (द) सी. राजगोपालाचारी
15. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय ब्रिटेन में कौन सा दल सत्ता में था?
(अ) लेबर दल (ब) कंजर्वेटिव दल (स) लिबरल दल (द) लेबर और कंजर्वेटिव दल
16. कैफीन, टैनिल और निकोटीन औषधियां हैं?
(अ)स्टेरॉइड (ब) कोर्टिजोन (स) अल्कोहलॉइड (द)मंदभार
17. नए खोजे गए उच्चताप अतिचालक है?
(अ)मिश्रधातु (ब) शुद्ध दुर्लभ मृदा धातु (स) मृतिका ऑक्साइड (द) अकार्बनिक बहुलक
18. सूर्योदय का देश नाम से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) जापान (ब) नार्वे (स) फिनलैंड (द) कोरिया
19. जापान का विशालतम द्वीप कौन सा है?
(अ) हुकैडो (ब) शिकाकू (स) होदोरी (द)होन्शू
20. अम्ल वर्षा किस कारण से होती है?
(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (ब) वर्षा जल और कार्बन डाइ आक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (स) अम्ल वाष्प जो बादलों तक पहुंच कर ठंडी होने के कारण (द) बिजली चमकने और बादल फटने के दौरान जल वाष्प और विद्युत आवेश की प्रतिक्रिया के कारण
21. गैस ट्र्बाइन की हालत में गैसीय ईधन खपत की गारंटी निम्न में से किस आधार पर होती है?
(अ) उच्च ताप मूल्यांकन (ब) निम्न ताप मूल्यांकन (स) कुल कैलोरी मूल्यांकन (द)मध्य ताप मूल्यांकन
22. संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सी. राजगोपालचारी (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स) जे.बी. कृपलानी (द) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
23. सॉलिसिटर जनरल निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) सरकारी अधिवक्ता (ब) राष्टï्रपति का कानूनी अधिकारी (स) कानूनी सलाहकार (द) प्रशासनिक अधिकारी
24. मूंगफली में पोली फली का रोग किसकी कमी से उत्पन्न होता है?
(अ) बोरॉन की कमी से (ब) नाइट्रोजन की कमी से (स) कैल्शियम की कमी से (द) कोबाल्ट की कमी से
25. अवरोधी  निम्न में से किस फसल की किस्म है?
(अ) गेहूं की (ब) सरसों की (स) चने की (द) सोयाबीन की
26. हरी बाली एक भयानक बीमारी किस फसल की है?
(अ) बाजरा की (ब) रामतिल की (स) अंडी की (द) सूरजमुखी की 
27. निम्न में से कौन सा एस्कॉर्बिक एसिड है?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी

सही जवाब- 1.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य,  2.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से, 3.(स) नाइट्रोजन, 4.(ब) कार्बनडाइऑक्साइड, 5.(अ)धुंध, 6.(द) रास बिहारी बोस, 7.(स) गोदावरी का बेसिन, 8.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 9.(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से, 10. (स) पेंशन तथा बीमा लाभ, 11.(स) 1980 में, 12.(स) लगभग 27.3 दिन, 13.(द) न्यूयार्क, 14.(ब) जवाहरलाल नेहरू, 15.(अ) लेबर दल, 16.(स)अल्कोहलॉइड, 17.(स) मृतिका ऑक्साइड, 18.(अ) जापान, 19.(द)होन्शू, 20.(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण, 21.(स) कुल कैलोरी मूल्यांकन, 22.(स) जे.बी. कृपलानी, 23.(स) कानूनी सलाहकार, 24.(स) कैल्शियम की कमी से, 25.(स) चने की, 26.(अ) बाजरा की, 27.(स) विटामिन सी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news