सामान्य ज्ञान

हॉलीवुड
15-Jul-2021 9:27 AM
हॉलीवुड

हॉलीवुड, दुनियाभर में फिल्म बनाने के नाम पर मशहूर है। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फि़ल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहां पर बहुत सारे फि़ल्म स्टुडियो स्थापित हैं। 
19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फि़ल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस मांगीं। इनसे बचने के लिए कई फि़ल्म कम्पनियां कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फि़ल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है।  कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस जाने वाले माउंट हिल्स के पास बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है हॉलीवुड।
 पैंतालीस फीट ऊंचे और साढ़े तीन सौ फीट लंबी इस आकृति में सफेद रंग के अक्षरों में ॥ह्ररुरुङ्घङ्खह्रह्रष्ठ   लिखा है। इसे 1923 में इस इलाके की जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से बनाया गया था। शुरुआती आकृति का आकार भी सिर्फ 50 फीट ऊंचा और 30 फीट चौड़ा था जिसे बाद में विशालकाय बनाया गया। बाद के वर्षों में जब एलए में अमेरिकी सिनेमा का प्रसार होने लगा तो इसकी लोकप्रियता भी बढ़ती गई। शुरुआत में यहां ॥ह्ररुरुङ्घङ्खह्रह्रष्ठद्यड्डठ्ठस्र     लिखा था, जमीन जायदाद से ज्यादा सिनेमा की पहचान बन जाने के बाद 1949 में इसमें बदलाव  किए गए और इसमें से द्यड्डठ्ठस्र शब्द अलग कर दिया गया और इसका नाम हॉलीवुड रख दिया गया, जो आज भी प्रचलित है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news