सामान्य ज्ञान

कोलम्बिया
20-Jul-2021 8:34 AM
कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।
 कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहां के मूल निवासियों के अलावा पंद्रहवी शताब्दी में आए स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाए गए अफ्रीकी लोगों की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्पराओं वाला देश है।  
20 जुलाई सन 1810 ईसवी को कोलम्बिया ने अमनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 15वीं ईसवी शताब्दी के अंतिम वर्षों में इस देश की स्पेन के नाविकों ने खोज की और उसी समय से इस देश में स्पेन का साम्राज्य आरंभ हुआ। स्पेन पर नेपोलियन का अधिकार होते ही कोलम्बिया सहित इस देश के उपनिवेशों को स्वतंत्रता संघर्ष को गम्भीरता से आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया। और 1810 में कोलम्बिया में साम्राज्य के पिटठू शासक के विरूद्ध विद्रोह किया और देश की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। हालॉकि बाद में स्पेन की सेना के व्यापक आक्रमण से यह विद्रोह विफल हो गया किंतु दक्षिणी अमरीका के विख्यात स्वतंत्रता सेनानी साइमन बोलिवर ने 1819 में स्पेन की सेना पर हाथ साफ़ करना आरंभ किया और विशाल कोम्बिया का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया जिसमें इक्वाडोर वेनेज़ोएला और कोलम्बिया शामिल थे। कुछ समय बाद यह देश विभाजित हो यगा और उसके दूसरे भागों की तरह कोलम्बिया में स्वतंत्र सरकार का गठन हुआ। वर्ष 1903 में पनामा देश कोलम्बिया से अलग हो गया और कोलम्बिया वर्तमान रूप में आ  गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news