सामान्य ज्ञान

बोलीविया
29-Aug-2021 9:37 AM
बोलीविया

बोलीविया दक्षिण अमरीका के सबसे अधिक गरीब देशों में से एक है। देश की आबादी को तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है। मूल निवासी, यूरोपियान और मिश्रित। मूल निवासियों जिनके लिए इंडिगो शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी संख्या यहां पर अधिक है।  यह कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत है। इन मूल निवासियों में मुख्य आबादी क्ेवेचुआ और आयमारा कबीलों की है।

 देश की जनसंख्या का 10 प्रतिशत से अधिक न होने के बाद भी राजनीतिक सत्ता और आर्थिक सम्पन्नता अल्पसंख्यक समुदाय के हाथ में ही रही है।   आज जो क्षेत्र बोलीविया के नाम से जाना जाता है, वह एक समय दक्षिण अमेरिका के विशाल स्पेनी साम्राज्य का हिस्सा था। दक्षिण अमेरिका के महान नायक साइमन बोलीवर ने 1825 में इसे मुक्त कराकर स्वतंंत्र राज्य का नाम ही इस महानायक के नाम पर बोलीविया हो गया। अपने 180 वर्ष के इतिहास में बोलिविया  ने कई राजनीतिक भूकंपों को देखा है।

तख्ता पलट की घटनाएं 100 से अधिक हुई हैं। दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों की तरह बोलीविया भी संयुक्त राज्य अमेरिका का, लातिन अमेरिका की शब्दावली में ग्रिन्गो साम्राज्यवाद का प्रभाव क्षेत्र रहा। देश की राजनीति पर यूरोपियन आबादी के प्रभाव का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश के मूल निवासियों को 1950 तक मताधिकार से वंचित रखा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news