सामान्य ज्ञान

चोलों की मुद्राएं
30-Aug-2021 1:52 PM
चोलों की मुद्राएं

9 वीं से 13 वीं शताब्दी ई. मध्य तक चोल शासकों ने दक्षिण भारत के एक बड़े भू-भाग पर शासन किया। आर्थिक रूप से समृद्घशाली होने के कारण उनके द्वारा बड़ी मात्रा में सोने के सिक्के जारी किए गए।

चोल कालीन स्वर्ण सिक्कों का एक बड़ा ढेर धवलेश्वरम् से मिला है। राजाधिराज प्रथम के कुछ सिक्के श्रीलंका से मिले हैं, जिससे वहां उसके अधिकार की पुष्टिï होती है। उसके कुछ रजत सिक्के दक्षिणी कनारा से भी मिले हैं। चोलों के शेर मछली के आकृति वाले सिक्कों का अनुकरण बाद में दक्षिण के नायक और श्रीलंका के शासकों द्वारा किया गया।
---
बॉण्ड क्या होते हैं?
बॉण्ड या डिबेन्चर का अर्थ ऋणपत्रों से होता है, जिन्हें केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार अथवा किसी संस्थान द्वारा ऋण लेकर जारी किया जाता है।  संयुक्त पूंजी कंपनियों द्वारा ऋण प्राप्त करने के लिए अपने डिबेन्चर जारी किए जाते हैं। इन बॉण्डों को हस्तान्तरित भी किया जा सकता है।  जो संस्था इन्हें जारी करती है, वे इन पर धारक को एक निश्चित दर से ब्याज भी देती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news