सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 31 अगस्त
31-Aug-2021 12:40 PM
हर दिन हॉट सीट- 31 अगस्त

1. जड़ के किस भाग में सर्वाधिक वृद्धि होती है?
(अ) मूल शीर्ष के ठीक पीछे (ब) मूल शीर्ष से (स) प्रकाश में (द) अंधकार में
2. निम्नलिखित में से कौन सा रूपांतरित तना है?
(अ) गाजर (ब) शकरकंद (स) नारियल (द) आलू
3. परासरण की परिभाषा क्या है?
(अ) एक अद्र्धपारगम्य कला में होकर विलेय का प्रवाह (ब) कला के बगैर जल का प्रवाह (स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह (द) इनमें से कोई नहीं
4. वंशागति के अध्ययन से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं?
(अ) कोशिका विज्ञान (ब) उद्विकास (स) आनुवांशिकी (द) शारीरिकी
5. बच्चे की सामान्य सेहत के बारे में किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है?
(अ) बाल, नाखून व चमड़ी देखकर (ब) संपूर्ण परीक्षण के द्वारा (स)कुछ परीक्षण करके (द) इनमें से कोई नहीं
6. चिपको आंदोलन का संबंध किससे है?
(अ)मृदा का संरक्षण (ब) चीतों का शिकार (स) चराई (द)वृक्षों का संरक्षण 
7. किस पुस्तक में कृष्णदेव राय के अपनाए गए राजनीतिक प्रशासनिक सिद्धांतों का वर्णन मिलता है?
(अ) आमुक्तमाल्यद (ब) मनुचरितम (स) पारिजात अपहरणम (द) मदुरा विजय
8. वीर पंचाल का अर्थ क्या है?
(अ) अभिजात्य वर्ग (ब) दस्तकार वर्ग (स) कृषक वर्ग (द) इनमें से कोई नहीं
9. मानव शरीर में त्वचा तल के नीचे विद्यमान वसा निम्नलिखित में से किसके विरूद्ध अवरोधक का काम करती है? 
(अ) शरीर के लवणों का क्षय (ब) शरीर की ऊष्मा का क्षय (स) वातावरण से हानिककर सूक्ष्म जीवों का प्रवेश (द) आवश्यक शरीर द्रव्यों का क्षय
10. विटामिन शब्द किसने प्रतिपादित किया?
(अ) मेण्डल (ब) पाश्चर (स)फन्क (द) लेनेक
11. तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1856 ई. (ब) 1914 ई. (स) 1936 ई. (द) 1956 ई.
12. काइकालूर खनिज तेल क्षेत्र किस नदी घाटी क्षेत्र में स्थित है?
(अ) कृष्णा- गोदावरी (ब) नर्मदा-तापी (स) गंगा-ब्रह्मपुत्र (द) कृष्णा-कावेरी
13. निम्नलिखित में से कौन सा विनिर्माण उद्योग सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
(अ) लौह इस्पात उद्योग (ब) सूती वस्त्र उद्योग (स) चीन उद्योग (द) सीमेंट उद्योग
14. मुखौटा नृत्य का संबंध किस नृत्य शैली से है?
(अ) कथकली (ब) कुचिपुड़ी (स) ओडिसी (द) मणिपुरी
15. भारतीय मुद्रा एक रुपए के नोट पर निम्नलिखित में से किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(अ) वित्त सचिव, भारत सरकार (ब) वित्त मंत्री, भारत सरकार (स) उप वित्त मंंत्री, भारत सरकार (द) गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक 
16. निम्नलिखित में से कौन सी घटना पहले हुई थी?
(अ) एल्बर्ट आइन्स्टीन ने सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत प्रस्तुत किया (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया (स) गुग्ली एल्मों मार्कोनी ने प्रथम बेतार संकेत भेजे (द) राइट बंधुओं ने सफलतापूर्वक विमान उड़ाया
17. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाया जाता है, तो ?
(अ) उसका भार बढ़ जाता है (ब) उसका भार घट जाता है (स) उसके भार में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) वह पूर्ण रूप से भार रहित हो जाता है
18. गर्मियों में ताप 46 अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तान पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें से कोई नहीं
19. शनि के इर्द-गिर्द घेरों में?
(अ)केवल गैसें हैं (ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है (स) केवल अवशिष्ट का ढेर है (द)इनमें से कोई नहीं
20. रेत पौधों की वृद्धि के लिये उपयुक्त क्यों नहीं है?
(अ)इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता (ब)इसमें कार्बनिक पदार्थ नहीं होता (स)इसमें खनिज तत्वों की कमी होती है (द)इसमें हानिकारक तत्व होते हैं
21. कमरे को ठंडा किया जा सकता है?
(अ)पानी के बहने से (ब) संपीडित गैस को छोडऩे से (स) रसोई गैस से (द) ठोस को पिघलाने से 
22. निम्नलिखित में से किसको आनुवांशिकी का पिता कहा जाता है?
(अ) डार्विन (ब) वीजमान (स) मेण्डल (द) डी ब्रीज
23. भारतीय संसद के द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक धन विधेयक है, इसका निर्णय निम्रलिखित में से कौन करता है?
(अ)राष्ट्रपति (ब) वित्त मंत्री (स) राज्यसभा का अध्यक्ष (द)लोकसभा का अध्यक्ष 
24. नौ सेना का सर्वोच्च पद निम्रलिखित में से क्या है?
(अ) कैप्टन (ब) एडमिरल (स)कमांडर (द) लेफ्टिनेंट कमांडर
25. संसार का सबसे छोटा पुष्प कौन सा है?
(अ) रैफलीसिया (ब) कमल (स) गुलाब (द) वुल्फिया
26. भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल में आम की उपज होती है?
(अ) पं. बंगाल (ब) बिहार (स)उत्तर प्रदेश (द)महाराष्ट्र

सही जवाब-1.(अ)मूल शीर्ष के ठीक पीछे, 2.(द) आलू,  3.(स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह, 4.(स) आनुवांशिकी, 5.(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर, 6.(द)वृक्षों का संरक्षण,7. (अ)आमुक्तमाल्यद, 8.(ब) दस्तकार वर्ग, 9.(ब)शरीर की ऊष्मा का क्षय,10.(स)फन्क, 11.(द) 1956 ई.,12.(अ) कृष्णा- गोदावरी, 13.(ब) सूती वस्त्र उद्योग, 14.(अ) कथकली, 15.(अ) वित्त सचिव, भारत सरकार, 16. (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया, 17.(ब) उसका भार घट जाता है, 18.(ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 19.(ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है, 25.(अ) इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता, 21.(ब) संपीडित गैस को छोडऩे से, 22.(स) मेण्डल, 23.(द)लोकसभा का अध्यक्ष, 24.(ब)एडमिरल, 25.(द)वुल्फिया, 26.(स)उत्तर प्रदेश।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news