सामान्य ज्ञान

मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस वे
04-Sep-2021 2:22 PM
मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस वे

मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस वे भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई और शैक्षिक केन्द्र पूना के बीच पहला एक्सप्रेस वे है। यह एक्सप्रेस वे छह लेन का बनाया गया है। 93 किमी (58 मील) लंबाई वाला यह राजमार्ग अन्य सडक़ों से अलग है। आधिकारिक तौर पर यह  यशवंतराव चौहान मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे, के रूप में जाना जाता है।
 महाराष्ट्र सरकार द्वारा सबसे महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजना मुंबई - पुणे एक्सप्रेस वे, 5 अप्रैल 2000 को यातायात के लिए खोला गया था। पर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार से पर्यावरणीय मंजूरी अक्टूबर 1997 में प्राप्त की गई थी। इस एक्सप्रेस वे पर मुंबई से पुणे 2-3 घंटे में पहुंचा जडा सकता है।  जबकि एनएच 4 (राष्ट्रीय राजमार्ग 4) से जाने पर 4-5 घंटे का समय लग जाता है। यह वन वे तो है ही, इसकी सुरंगों को भी अलग-अलग बनाया गया है। सडक़ के दोनों ओर बाड़ लगाई है ताकि जानवर आदि वाहनों की गति में कोई बाधा पैदा न करें। इस पर दो पहिया वाहन, तिपहिया और ट्रैक्टर की अनुमति नहीं है। जगह-जगह पेट्रोल पंप, ढाबे, कार्यशालाओं, शौचालय, आपातकालीन फ़ोन, प्राथमिक चिकित्सा, सी.सी.टीवी आदि की व्यवस्था से सुसज्जित किया गया है। साथ ही हजारों पेड़ भी लगाए गए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news