सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 नवंबर
04-Nov-2021 2:57 PM
हर दिन हॉट सीट 4 नवंबर

1. कौन-सा राष्ट्र इंटरनेट टैक्स को पेश करने के एक बहुत विवादास्पद प्रस्तावित विधेयक के कारण चर्चा में रहा?

(अ) हंगरी (ब) रोमानिया (स) बेल्जियम (द) नॉर्वे

2. प्रस्तावित कार्यक्रम मैत्री किस विषय पर भारत और चीन के बीच एक आदान-प्रदान होगा?

(अ) सीमा सुरक्षा (ब) समुद्री सुरक्षा (स) कला और स्थापत्य पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान (द) इनमें से कोई नहीं

3. हाल ही में सार्क, नई दिल्ली द्वारा शिक्षा पर घोषणा में निश्चित किये गए कार्रवाई के मुख्य क्षेत्र कौन से है?

(अ) पूर्व स्कूली बच्चों की शिक्षा और विकास तत्परता बढ़ाना (ब) सभी के लिए सुनिश्चित शिक्षा, कौशल विकास का विस्तार, छात्रों और शिक्षकों के आपसी योग्यता और गतिशीलता को मान्यता की सुविधा (स) शिक्षा के वैकल्पिक तरीकों का विस्तार जैसे-मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (द) उपरोक्त सभी

4. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(अ) सुरेश कुमार गोयल (ब) वीरेंद्र गुप्ता (स) राकेश कुमार (द) लोकेश चंद्र

5. किस देश की संसद को हाल ही में प्रदर्शनकारियों द्वारा जला दिया गया था?

(अ)नाइजीरिया (ब)लीबिया (स)वियतनाम (द)बुर्किना फासो

6. इंटरनेट उपयोग पर टैक्स के खिलाफ विरोध किस देश में हुआ है?

(अ) जर्मनी (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) हंगरी (द) पाकिस्तान

7. बृहस्पति ग्रह पर लाला धब्बे निम्नलिखित में से किस संकेत के सूचक हैं?

(अ) गैस (ब) तरल पदार्थ (स) अशांत बादल (द) भूमि

8. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?

(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि

9. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?

(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजाइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में

10. अद्र्ध चंद्राकार मरस्थलीय आकृति निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?

(अ) एरेट (ब) सीफ (स) बरखान (द) गारा

11. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

(अ) पेडीप्लेन (ब) पेनीप्लेन (स) एचप्लेन (द) पैनप्लेन

12. अटाकामा मरुस्थल किस दक्षिण अमेरिकी देश में है?

(अ) चिली (ब) पेरू (स) ब्राजील (द) कोलंबिया

13. सोडियम क्लोराइड में कौन सी अशुद्धता वायुमंडल में नमी सोखती है?

(अ) कैल्शियम क्लोराइड (ब) मैग्नीशियम क्लोराइड (स) पोटैशियम क्लोराइड (द) सोडियम सल्फेट

14. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है? 

(अ) मई के दूसरे सप्ताहांत में (ब) अप्रैल के दूसरे सप्ताहांत में (स) मार्च के दूसरे सप्ताहांत में (द) जून के दूसरे सप्ताहांत में

15. सामान्य संतुलन का सिद्धांत निम्नलिखित में से  किसकी समानता पर निर्भर करता है?

(अ) बल (ब) बलों की गति (स) द्रव्यमान (द) इनमें से कोई नहीं

16. बैंक दर कौन निश्चित करता है?

(अ) भारत सरकार (ब) वित्त मंत्रालय (स) योजना आयोग (द) रिजर्व बैंक

17. दक्कन की काली मिट्टी किससे बनी है?

(अ) बेसाल्ट नामक चट्टान के बिखरने से (ब) नदियों से (स) पवनों से (द) इनमें किसी से नहीं

18. चीन की पीली मिट्टी के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

(अ)यह हवाओं द्वारा एकत्र होती है (ब)यह नदियों से बनती है (स)यह चट्टानों के चूर-चूर होने से बनती है(द)इनमें से कोई नहीं

19. दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल के पहले खंड का उद्घाटन कब हुआ था?

(अ) 11 दिसंबर, 1863 (ब) 11 दिसंबर, 1879 (स) 10 जनवरी, 1863 (द) 10 जनवरी, 1879

20. ऐसा  कौन सा ग्रह जो सूर्य की परिक्रमा करने में सर्वाधिक समय लेता है?

(अ) अरुण (ब) बृहस्पति (स) प्लूटो (द) वरुण

21. ट्राइसेम का पूरा नाम क्या है?

(अ) एवेन्यू सिस्टम ऑफ इकोनॉमी नेशंस इन यूनीवर्सिटीज (ब) ए ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर स्टूडेण्ट इन एजुकेशनल साइकोलॉजी (स) ट्रेनिंग ऑफ रूरल यूथ फॉर सेल्फ एम्पलायमेंट (द) ए ट्रेनिंग फोर्स फॉर फार्मर्स इन ड्राइलैंड फार्मिंग

22. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्र में से किसके बराबर होता है?

(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के

23. फोटोग्राफिक फिल्म पर किस धातु की ब्रोमाइड की पहली परत होती है?

(अ) प्लेटिनम (ब) मैग्नीशियम (स) चांदी (द) सोना

24. भूमि की उच्चता को व्यक्त किया जाता है?

(अ) समुद्रतल की अपेक्षा फीट अथवा मीटर में (ब) बेंच मार्क द्वारा (स) मीटर में (द) किमी में

25. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?

(अ) पोखरण (ब) बेंगलुरु(स) श्रीहरिकोटा (द) ऐसा कोई नगर नहीं

26.

----

सही जवाब- 1.(अ) हंगरी, 2.(स) कला और स्थापत्य पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, 3.(द)उपरोक्त सभी, 4.(द) लोकेश चंद्र, 5.(द) बुर्किना फासो, 6.(स) हंगरी, 7.(स)अशांत बादल, 8.(ब) बृहस्पति, 9.(अ) इओसीन महाकल्प में, 10.(स) बरखान, 11.(ब)पेनीप्लेन, 12.(अ) चिली, 13.(ब) मैग्नीशियम क्लोराइड, 14.(अ) मई के दूसरे सप्ताहांत में, 15.(ब) बलों की गति, 16.(द)रिजर्व बैंक, 17.(अ) बेसाल्ट नामक चट्टान के बिखरने से, 18.(अ)यह हवाओं द्वारा एकत्र होती है, 19.(स) 10 जनवरी, 1863, 20.(स)प्लूटो, 21.(स) ट्रेनिंग ऑफ रूरल यूथ फॉर सेल्फ एम्पलायमेंट, 22.(ब)10 बिलियन कैलोरी के, 23.(स) चांदी, 24.(अ) समुद्रतल की अपेक्षा फीट अथवा मीटर में, 25.(स) श्रीहरिकोटा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news