सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-6 नवंबर
06-Nov-2021 9:56 AM
हर दिन हॉट सीट-6 नवंबर

1. वर्ष 2016 को मनाए गए सतर्कता जागरुकता सप्ताह का विषय निम्नलिखित में से क्या था?

(अ) भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी (ब)प्रत्येक नागरिक महिलाओं के प्रति जिम्मेदार (स) नागरिक अधिकार और न्यायिक अवधारणाएं (द) कर्तव्य एवं अधिकारों की पूर्ति दोहरी जिम्मेदारी

2. जर्मनी के सबसे अधिक (71) गोल करने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया?

(अ) थॉमस मुलर (ब) टोनी क्रूस (स)मारियो गोम्ज (द) मिरोस्लाव क्लोस

3. रडार से बचकर उडऩे वाले और दुश्मन के इलाके में छिपकर हमला करने वाले चीन के किस पहले स्टेल्थ लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया गया?

(अ) शेनयांग-20 (ब) जे-20 (स)आलप्स-18 (द) क्यू-50

4. हाल ही क्रिस्तालिना ज्योर्जिवा को विश्व बैंक का मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया। वे किस देश की नागरिक हैं?

(अ) रूस (ब) इजराइल (स) बुल्गारिया (द) जर्मनी

5. चंद्रग्रहण किस दिन घटित होता है?

(अ) अमावस्या के दिन (ब) पूर्णिमा के दिन (स) अर्धचंद्र के दिन (द) अमावस्या और पूर्णिमा के दिन

6. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा?

(अ) जिससे संसार के सभी देशों के लिए तिथि निर्धारित की जाती है (ब) जहां का समय ग्रीनविच के समय से 24 घंटे पीछे रहता है (स) जहां का समय ग्रीनविच के समय से 24 घंटे आगे रहता है (द) जिसके दोनों ओर के समय में 24 घंटे का अंतर रहता है

7. मानक समय क्या होता है?

(अ) किसी देशांतर का सूर्य के अनुसार समय (ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय (स) ग्रीनविच औसत का समय (द) इनमें से कोई नहीं

8. हीरक वलय एक दृश्य है, जिसे कब देखा जा सकता है?

(अ) पूर्ण सूर्यग्रहण के आरंभ में (ब) पूर्ण सूर्यग्रहण के अंत में (स) केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर (द) केवल पूर्णता पथचिह्न के केंद्रीय क्षेत्रों पर

9. स्थलमंडल की मोटाई भूकंपीय तरंगों के आधार पर कितनी मापी गई है?

(अ) 105 किमी (ब)100 किमी (स) 200 किमी (द) 80किमी

10. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?

(अ) वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत (ब) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत (द) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत

11. निम्नलिखित में से किस एक की अधिकतम आवृत्ति है?

(अ) कॉस्मिक किरण (ब) एक्स किरण (स) रेडियो तरंग (द) सूक्ष्म तरंग

12. निम्नलिखित में से किसमें सर्वोच्च विशिष्ठ ऊष्मा का मान होता है?

(अ) कांच (ब) तांबा (स) सीसा (द) जल

13. कोई भी नाव डूब जाएगी, यदि वह पानी हटाती है, अपने?

(अ) आयतन के बराबर (ब) भार के बराबर (स) पृष्ठ भाग के बराबर (द) घनत्व के बराबर

14. प्रतिदीप्तशील ट्यूब में चोक कुण्डली किस कारण होती है?

(अ) यह लाइन वोल्टता का अपचयन करती है (ब) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर गिरती न जाए (स) यह लाइन वोल्टता का उच्चयन करती है (द) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर बढ़ती न जाए

15. नाभिकीय रिएक्टर में भारी पानी का प्रयोग किस रूप में होता है?

(अ) विलायक (ब) उत्प्रेरक (स) ईंधन (द) विमन्दक

16. राष्ट्रीय पद के निर्वाचन हेतु कौन सी पद्धति अपनाई जाती है?

(अ) सूची पद्धति (ब) संचयी मत पद्धति (स)सापेक्ष बहुमत पद्धति (द) समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति

17. राष्ट्रपति पद के चुनाव संबंधी विवाद को किसे निदेशित किया जाता है?

(अ) संसदीय समिति (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) निर्वाचन आयोग  (द) उच्चतम न्यायालय

18. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों की कम से कम कितनी संख्या होनी चाहिए?

(अ) 10-10 (ब) 20-20 (स) 50-50 (द) 100-100

19. भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी बात अयोग्यता मानी जाएगी?

(अ) भारत का नागरिक हो (ब) 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो (स) लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के अर्हित हो (द) कोई लाभ का पद ग्रहण किए हुए हो

20. भारत में सार्वजनिक मताधिकार के आधार पर प्रथम चुनाव कब हुआ?

(अ) 1947 में (ब) 1950 में (स) 1952 में (द) 1957 में  

21. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान पर 22 दिसंबर को सबसे लंबा दिन एवं सबसे छोटी रात होती है?

(अ) मेलबोर्न (ब) मास्को (स) मैड्रिड (द) चेन्नई

22. निम्नलिखित में से किस एक को स्थलीय ग्रह कहते हैं?

(अ) बुध (ब) गुरु (स) शनि (द) यूरेनस

23. परिक्रमा पथ में पृथ्वी के दोनों ओर रहने वाले ग्रह हैं?

(अ) मंगल और बृहस्पति (ब) बुध और शुक्र (स) शुक्र और शनि (द) मंगल और शुक्र

24. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी होती है?

(अ) 22 दिसंबर को (ब) 21 जून को (स) 22 सितंबर को (द) 3 जनवरी को

25. सूर्य के संगठन में सहायक गैस कौन सी है?

(अ) ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हीलियम और ऑक्सीजन (स)हीलियम और नाइट्रोजन (द)हाइड्रोजन और हीलियम

--

सही जवाब- 1.(अ) भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी, 2.(द)मिरोस्लाव क्लोस, 3.(ब)जे-20, 4.(स)बुल्गारिया, 5.(ब) पूर्णिमा के दिन, 6.(द) जिसके दोनों ओर के समय में 24 घंटे का अंतर रहता है, 7.(ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय, 8.(स) केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर, 9.(ब)100 किमी, 10.(स)पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत, 11.(अ) कॉस्मिक किरण, 12.(द) जल, 13.(अ) आयतन के बराबर, 14.(ब) यह धारा को नियंत्रित करती है, ताकि वह निरंतर गिरती न जाए, 15.(द) विमन्दक, 16.(द)समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति, 17.(द) उच्चतम न्यायालय, 18.(स) 50-50, 19.(द) कोई लाभ का पद ग्रहण किए हुए हो, 20.(स) 1952 में, 21.(अ)मेलबोर्न, 22.(अ) बुध, 23.(द) मंगल और शुक्र, 24.(द) 3जनवरी को, 25.(द)हाइड्रोजन और हीलियम।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news