सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 नवंबर
07-Nov-2021 10:36 AM
हर दिन हॉट सीट 7 नवंबर

1. अब तक काम में आने वाला विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन कौन सा है?

(अ) फेयरी क्वीन (ब) ओरिएण्ट एक्सप्रेस (स) अंतिम सितारा (द) रॉयल ओरिएण्ट

2. देश में माल परिवहन के लिए निम्नांकित में से कौन सबसे बड़े माध्यम के रूप में प्रयुक्त होता है?

(अ) वायु सेवा (ब) नौ परिवहन सेवा (स) रेलवे (द) बस

3. भारत में प्रथम विद्युत ट्रेन कब चली?

(अ)1925ई. (ब) 1926ई. (स) 1927ई. (द) 1928ई.

4. राष्ट्रीय राजमार्ग जोड़ते हैं?

(अ) महत्वपूर्ण नगरी और व्यापार केंद्रों को (ब) व्यापार केंद्रों और राज्यों की राजधानियों को (स) राजधानियों और प्रमुख बंदरगाहों को (द) गांवों से महत्वपूर्ण नगरों को

5. पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक दूसरे को काटते हैं?

(अ) ग्वालियर (ब) झांसी (स) भोपाल (द) सागर

6. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना किससे संबंधित है?

(अ) सडक़ परिवहन (ब) रेल परिवहन (स) जल परिवहन (द) वायु परिवहन

7. गोण्डवाना चट्टानों को भारत की सर्वाधिक महत्वपूर्ण चट्टानें किस कारण से माना जाता है?

(अ) क्योंकि भारत का 90 प्रतिशत से अधिक चूना पत्थर इसमें पाया जाता है (ब) क्योंकि इनमें भारत के 90 प्रतिशत से ज्यादा कोयला भंडार है (स) क्योंकि इन पर 90 प्रतिशत से अधिक उर्वर काली मिट्टी फैली है (द) इनमें से कोई नहीं

8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर रेलवे का मुख्यालय नहीं है?

(अ) हुबली (ब) हाजीपुर (स) बिलासपुर (द) अहमदाबाद

9. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में नामचिक नामफुक कोयला  क्षेत्र अवस्थित है?

(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स) मणिपुर (द) मिजोरम

10. भारत डायनामाइट लिमिटेड केंद्र कहां स्थित है?

(अ) कोलकाता (ब) हैदराबाद (स) चेन्नई (द) दिल्ली

11. जादूगोड़ा निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

(अ) लौह अयस्क (ब) मैंगनीज (स) सोना (द) यूरेनियम

12. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन, भारत की विभिन्न रेलगाडिय़ों में प्रावस्था प्रथा में इंटरनेट तथा टेलीफोन सुविधाएं प्रबंधित करने से संबंधित है?

(अ) कोंकण रेलवे निगम (ब) कंटेनर निगम (स) रेल टेल निगम (द) विदेश संचार निगम

13. काली मिट्टी का विस्तार पाया जाता है?

(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) गुजरात (द) इन सभी में

14. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी जैव पदार्थों से भूरपूर होती है?

(अ) काली मिट्टी (ब) मखरैली मिट्टी (स) लाल मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी

15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) लैटेराइट मिट्टी सामान्यत: अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाती है (ब) यह एक क्षारीय मिट्टी है (स) इस मिट्टी में मुख्यत: मोटे अनाज की खेती की जाती है (द) इस मिट्टी में चाय की भी कृषि की जाती है

16. कार्डेमम पहाडिय़ां जिनकी सीमाओं पर स्थित हैं, वे हैं?

(अ) कर्नाटक एवं तमिलनाडु (ब) कर्नाटक एवं केरल (स) केरल एवं तमिलनाडु (द) तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश

17. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट का नहीं है?

(अ) चेन्नई (ब) काण्डला (स) पाराद्वीप (द) तूतीकोरिन

18. चार दक्षिणी राज्य-आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में से कौन सा सबसे अधिक भारतीय राज्यों के साथ सीमावर्ती है?

(अ) केवल आंध्रप्रदेश (ब) केवल कर्नाटक (स) आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में से प्रत्येक (द) तमिलनाडु और केरल में से प्रत्येक

19. क्रांति का अर्थ ही है मानव जाति के ऐतिहासिक जीवन की पुनव्र्यवस्था यह परिभाषा देने वाले प्रसिद्घ क्रांतिकारी कौन थे?

(अ)चंद्रशेखर आजाद (ब)भगत सिंह (स) मैजिनी (द) सुखदेव

20. संस्कृत लेखयुक्त चांदी के सिक्के किस शासक ने चलाए थे?

(अ) अकबर (ब) मोहम्मद गोरी (स) गियासुद्दीन तुगलक (द) औरंगजेब

21. किस धर्म से प्रभावित होकर अकबर ने राजमहल में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित की थी?

(अ) पारसी (ब) हिन्दू (स) चीनी (द) बौद्ध

22. ताजमहल का मुख्य शिल्पकार मूल रूप से कहां का निवासी था?

(अ) इटली का (ब) भारत का (स) टर्की का (द) मिस्र का

23. बैंक ऑफ बड़ौदा का लोगो क्या है?

(अ) बड़ौदा सन (ब) की होल (स) धान की बाली (द) इनमें से कोई नहीं

24. भारत में कोई राजनीतिक दल राष्टï्रीय दल के रूप में तभी मान्यता प्राप्त कर सकता है, जब उसका प्रभाव क्षेत्र कम से कम कितने राज्यों में हो?

(अ) तीन राज्यों में (ब) चार राज्यों में (स) पांच राज्यों में (द) सात राज्यों में

25. नाटो एक प्रकार का संगठन है, जिसका पूरा नाम क्या है?

(अ) नार्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन (ब) नॉर्थ अमेरिका ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन (स) नॉर्थ अटलांटिक टॉयज ऑर्गेनाइजेश (द) इनमें से कोई नहीं

26. किस स्थान से दामोदर नदी गिरती है?

(अ) बंगाल की खाड़ी में (ब) एक लवण दलदल में (स) गंगा नदी में (द) हुगली नदी में

--

सही जवाब- 1.(अ) फेयरी क्वीन, 2.(स) रेलवे, 3.(अ)1925ई., 4.(ब) व्यापार केंद्रों और राज्यों की राजधानियों को, 5.(ब) झांसी, 6.(अ) सडक़ परिवहन, 7.(ब)क्योंकि इनमें भारत के 90 प्रतिशत से ज्यादा कोयला भंडार है, 8.(द) अहमदाबाद, 9.(अ)अरुणाचल प्रदेश, 10.(ब) हैदराबाद, 11.(द)यूरेनियम, 12.(स)रेल टेल निगम, 13.(द) इन सभी में, 14.(अ) काली मिट्टी, 15.(ब)यह एक क्षारीय मिट्टी है, 16.(स) केरल एवं तमिलनाडु, 17.(ब) काण्डला, 18.(स) आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में से प्रत्येक, 19.(स) मैजिनी, 20.(ब) मोहम्मद गोरी, 21.(अ) पारसी, 22.(ब)भारत का, 23.(अ)बड़ौदा सन, 24.(ब) चार राज्यों में, 25.(अ) नार्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन, 26.(द) हुगली नदी में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news