सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 नवंबर
09-Nov-2021 11:07 AM
 हर दिन हॉट सीट 9 नवंबर

1. निम्नलिखित में से किसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है?

(अ) क्लॉस्ट्रीडियम (ब) यूरिया (स) एजोला (द) खोई

2. एक कंप्यूटर में सूक्ष्म संसाधित्र का निम्नलिखित में से मुख्य कृत्य क्या है?

(अ) कोडांतरण भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (ब) उच्च स्तर भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (स) तंत्र की स्मृति में भंडारित क्रमादेशों का निष्पादन करना (द) इंटरनेट से सूचना प्राप्त करना

3. वर्ष 2006 के लिए निम्नलिखित में किसे भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?

(अ) रहमान राही (ब) कुंवर नारायण (स) रवीन्द्र केलकर (द) महाश्वेता देवी

4. वात्या भ_ïी (ब्लास्ट फर्नेस) में उत्पादित लोहा है?

(अ) कच्चा लोहा (ब) पिटवां लोहा (स) स्टेनलेस स्टील (द) स्टील

5. सापेक्षिक आद्र्रता किससे निकाली जाती है?

(अ) साधारण थर्मामीटर (ब) उच्चतम एवं न्यूनतम तापमापी (स) शुष्क एवं आद्र्र बल्ब तापमापी (द) वायुदाबमापी

6. भारत के विशाल बंदरगाहों में एक न्हावाशेवा किस राज्य में स्थित है?

(अ)गुजरात में (ब) महाराष्टï्र में (स) केरल में (द) आंध्रप्रदेश में

7. नृत्य की किस विद्या में यामिनी कृष्णामूर्ति ने ख्याति अर्जित की है?

(अ)भरतनाट्यम (ब)कुचिपुड़ी (स)पंडवानी (द) इनमें से कोई नहीं

8. भारत में गुप्त काल के शासन काल के दौरान किस धर्म का सबसे अधिक विकास हुआ था?

(अ) बौद्घ धर्म (ब) जैन धर्म (स) पौराणिक धर्म (द) यवनों का धर्म

9. द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस किताब  किसने लिखी थी?

(अ) वी.डी. सावरकर (ब) आर. सी. मजूमदार (स) पट्टïाभिसीता रमैया (द) सुमित सरकार

10. किस काल में पेड़-पौधों एवं जानवरों के घरेलूकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई?

(अ) पुरापाषाण युग (ब) मध्यपाषाण युग (स) नवपाषाण युग (द) अंधकार युग

11. देश का प्रथम कंप्यूटर साक्षर जिला कौन सा है?

(अ) ऐर्नाकुलम (ब) विल्लुपुरम (स) थीरूवल्लूर (द) मलप्पुरम

12. एड्स बीमारी का संक्रमण किस कारण से होता है?

(अ) वीर्य (ब) मुंह (स) रक्त (द) स्पर्श

13. निम्नलिखित में से बाबर की विजयों का कौन सा एक क्रम सही है?

(अ) पानीपत, चंदेरी, घाघरा और खानवा (ब) पानीपत, घाघरा, खानवा और चंदेरी (स) पानीपत, खानवा, चंदेरी और घाघरा (द) घाघरा, पानीपत, खानवा और चंदेरी

14. निम्नांकित बादलों में किससे ओला सामान्यतया संबंधित है?

(अ) पक्षाभ (ब) कपासी (स) कपासी वर्षी (द) स्तरी

15. ऋतु के नियामक देवता किसे माना जाता है?

(अ) इंद्र (ब) वरूण (स) अग्नि (द) रुद्र

16. निम्नलिखित में से वह कौन सा विटामिन है, जिसे हॉर्मोन माना जाता है?

(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन सी (स) विटामिन डी (द) विटामिन के

17. भारत में कृषकों का मसीहा किसे कहा जाता है, जिनके जन्मदिवस पर 23 मार्च को कृषक दिवस मनाया जाता है?

(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) सरदार वल्लभभाई पटेल (स) लाल हरदयाल (द) चौधरी चरण सिंह

18.भारत के संविधान के अनुसार पंचायत राज चुनाव कितने समयान्तराल से नियमित रूप से होने चाहिए?

(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 5 वर्ष (द) 6 वर्ष

19. निम्नलिखित में किस राजवंश के शासकों ने दैनिक जीवन के व्यापारिक लेन-देन के लिए तांबे के सिक्के चलाये?

(अ) कुषाणों ने (ब) गुप्तों ने (स) शकों ने (द) मौर्यों ने

20. कनिष्क ने 400 फीट ऊंचे 13 मंजिलों वाले एक टावर का निर्माण कराया था?

(अ) मथुरा में (ब) पुरुषपुर में (स) तक्षशिला में (द) पाटलिपुत्र में

21.कंपनी शासन वाले पांच भारतीय प्रांतों में निम्नलिखित में किसके तहत लोकशिक्षा विभाग की स्थापना हुई?

(अ) हंटर आयोग (ब) सार्जेण्ट योजना (स) वुड का डिस्पैच (द) सैडलर आयोग

22. पहली बार कलकत्ता, बम्बई तथा मद्रास प्रेसीडेंसी में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की गई?

(अ) विश्वविद्यालय अधिनियम द्वारा (ब) चाल्र्स वुड के डिस्पैच द्वारा (स) सैडलर आयोग की रिपोर्ट द्वारा (द) हंटर कमीशन की सिफारिश  पर

23. विक्टोरिया का जलप्रपात निम्नलिखित में किस नदी से संबंधित है?

(अ) अमेजन (ब) मिसौरी (स) सेंट लॉरेंस (द) जैम्बेजी

24. समुद्र में घनत्व बढ़ता है, तो ऐसे में?

(अ) लवणता तथा गहराई कम होती है (ब) लवणता बढ़ती है, किंतु गहराई कम होती है (स) लवणता और गहराई दोनों बढ़ती है (द) लवणता घटती है और गहराई बढ़ती है

25. सबसे छोटी सीमा भारत की किस देश के साथ है?

(अ) पाकिस्तान (ब) नेपाल (स) म्यान्मार (द) भूटान

26. भारत का एक मात्र शीत मरूस्थल कौन सा है?

(अ) लद्दाख (ब) पूर्वी कामेंग (स) लाचेन (द) चम्बा

27. उत्तर पश्चिम में स्थित पर्वत कौन सा है?

(अ) अरावली (ब) विंध्याचल (स) हिंदकुश (द) सतपुड़ा  

---

सही जवाब-1.(स) एजोला, 2.(स) तंत्र की स्मृति में भंडारित क्रमादेशों का निष्पादन करना, 3.(स) रवीन्द्र केलकर, 4.(अ) कच्चा लोहा, 5.(स) शुष्क एवं आद्र्र बल्ब तापमापी, 6.(ब) महाराष्टï्र में, 7.(अ) भरतनाट्यम, 8.(स) पौराणिक धर्म,  9.(अ) वी.डी. सावरकर, 10.(स) नवपाषाण युग, 11.(द) मलप्पुरम, 12.(स) रक्त, 13.(स) पानीपत, खानवा, चंदेरी और घाघरा, 14.(स) कपासी वर्षी, 15.(ब) वरूण, 16.(स)विटामिन डी, 17.(द) चौधरी चरण सिंह, 18.(स)5 वर्ष, 19.(अ)कुषाणों ने, 20.(ब) पुरुषपुर में, 21.(स) वुड का डिस्पैच, 22.(ब) चाल्र्स वुड के डिस्पैच द्वारा, 23.(द)जैम्बेजी, 24.(स) लवणता और गहराई दोनों बढ़ती है, 25.(द)भूटान, 26.(अ) लद्दाख, 27.(अ) अरावली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news