सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 13 नवंबर
15-Nov-2021 10:43 AM
हर दिन हॉट सीट 13 नवंबर

1. फिलास्फर वूल किस यौगिक को कहते हैं?

(अ) सल्फाइट (ब) कार्बोनेट (स) सल्फर डाइऑक्साइड (द) जिंक ऑक्साइड को

2. सूर्य में कौन से तत्व विद्यमान होते ही हैं?

(अ) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन (ब) कॉर्बन एवं ऑक्सीजन (स) हाइड्रोजन एवं हीलियम (द) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन

3. कफ्र्यूड नाइट नामक पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?

(अ) बशर्रत पीर (ब) अटल बिहारी वाजपेयी (स) अरुण जेटली (द) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

4. सानिया मिर्जा किस खेल से संबंधित है?

(अ) राजनीति (ब) खेल (स) संगीत (द) साइंस एंड टेक्रोलॉजी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

5. उस पवन का नाम बताइए जो मौसम के अनुसार अपनी दिशा बदल देती है?

(अ) चिनुक (ब) लू (स) मानसून (द) मिस्ट्राल

6. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध क्षेत्र बैलाडिला किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?

(अ) लौह अयस्क (ब) गंधक (स) लाइम स्टोन (द) कोक

7. सीजफ्राइड रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?

(अ) अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच (ब) भारत और पाकिस्तान के बीच (स) जर्मनी और फ्रांस के बीच (द) चीन और बांग्लादेश के बीच

8. किस समय से अधिकारियों और अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बड़ी संख्या में भूमि अनुदान करने के रूप में प्रदान की जाने लगी?

(अ) मौर्य काल से (ब) कुषाण काल से (स) हर्ष के शासन काल से (द) गुप्त काल से

9. निम्र में से मौर्येत्तरकालीन वस्तुएं हैं?

(अ) चित्रित धुसर भांड (ब) उत्तरी काली पॉलिशदार (स) गैरिक भृदभांड (द) लाल भांड

10. म्यांमार औद्योगिक दृष्टिï से पिछड़ा हुआ है, क्योंकि?

(अ) कृषि से सुगम जीविका (ब) विषय भूमि सतह (स) सीमित स्थानीय बाजार (द) लौह खनिज एवं कोयले की कमी

11. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) बीएआरसी (ब) तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र (स) नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र (द) इनमें से कोई नहीं

12. रक्त संचारण रुक जाने के बाद मस्तिष्क कितने देर तक कार्य करता है?

(अ) 2 मिनट  (ब) 90 सेकंड (स) 3 मिनट (द)4- 5 मिनट

13. निम्नलिखित में से किसने अकबर द्वारा आरंभ किए गए दीन-ए इलाही को स्वीकार किया ?

(अ) टोडरमल (ब) बीरबल (स) मानसिंह (द) भगवानदास

14. एफ.ए.ओ. रिपोर्ट, 2004 के अनुसार सर्वाधिक कृषि योग्य क्षेत्र पाया जाता है?

(अ) ब्राजील में (ब) चीन में (स) भारत में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में

15. चिश्ती संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?

(अ) शेख सलीम चिश्ती (ब) मोईनुद्दीन चिश्ती (स) शेख सरहिंदी (द) बाबा फरीद

16. जैन सम्प्रदाय में प्रथम विभाजन किसके नेतृत्व में हुआ?

(अ) जामालि (ब) भद्रबाहु (स) स्थूलभद्र (द) प्रियदर्शिनी (महावीर की पुत्री)

17. महावीर स्वामी को 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद जृम्भिकाग्राम के समीप से बहने वाली किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई?

(अ) निरंजना (ब) सरस्वती (स) ऋतुपालिका (द) गंगा

18. उत्तर वैदिक काल में जब बालक सोलह वर्ष का हो जाता था, तो एक संस्कार किया जाता था, जिसमें बालक की प्रथम बार दाढ़ी व मूंछों को मूंडा जाता था, इस संस्कार को कहा जाता था?

(अ) निष्क्रमण संस्कार (ब) चूड़ाकर्म संस्कार (स) गोदान संस्कार (द) केशांत संस्कार

19. क्लाइव बंगाल का पुन: गवर्नर बनकर आया?

(अ) 1765 ई. में (ब) 1766 ई. में (स) 1767 ई. में (द) 1768 ई. में

20. 26 अप्रैल,1748 को मुहम्मदशाह की मृत्यु के बाद अगला मुगल बादशाह कौन बना?

(अ) आलमगीर द्वितीय (ब) शाहआलम द्वितीय (स) अकबर द्वितीय (द) अहमदशाह

21. सल्तनत काल में मंत्रियों की नियुक्ति एवं पदच्युति कौन करता था?

(अ) सुल्तान (ब) शहना ए पील (स) मीर बक्शी (द) सवाहेनिगर

22. यवन राजदूत होलियोडोरस किसके दरबार में विदिशा आया था?

(अ) आंध्रक (ब) पुलिन्डक (स) वज्रमित्र (द) भागभद्र

23. कनिष्क के राज्यारोहण की सर्वाधिक मान्य तिथि निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) 78 ई. (ब) 78 ई. पू. (स) 98 ई. (द) 75 ई.

24. मध्य एशिया के किन प्रांतों को कनिष्क ने अपने साम्राज्य में मिलाया?

(अ) काशगर (ब) यारकंद (स) खोतान (द) उपरोक्त सभी

25. राज्य विधानसभाओं के 4091 स्थानों मेें से कितने स्थान अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है?

(अ) 1008 (ब) 1058 (स) 1142 (द) 1096

26. मुद्रा स्वयं मुद्रा का निर्माण करती है- यह परिभाषा किसने प्रस्तुत की?

(अ) मार्शल (ब) क्राउथर (स) क्रोउमर (द) हैन्सन

27. जिस मुद्रा में भुगतान करने पर लेनदार कानूनी तौर पर स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है, उसे कहते हैं?

(अ) विधिग्राह्य मुद्रा (ब) दुर्लभ मुद्रा (स) सुलभ मुद्रा (द) गर्म मुद्रा

28. एक वायुयान ऊपर की ओर निम्र में से किस वजह से उठता है?

(अ) हवा की प्रतिक्रिया ऊपर की ओर होने के कारण (ब) हवा का घनत्व वायुयान के नीचे से ऊपर की ओर कम होने के कारण (स) इसके पंखों पर ऊपर का दबाव नीचे के दबाव की तुलना में कम होने के कारण (द) वायुयान की नासिका ऊपर की ओर उठी होने के कारण

 ---

सही जवाब-1.(द) जिंक ऑक्साइड को, 2.(स) हाइड्रोजन एवं हीलियम, 3.(अ) बशर्रत पीर, 4.(ब) खेल, 5.(स) मानसून, 6.(अ) लौह अयस्क, 7.(स) जर्मनी और फ्रांस के बीच, 8.(द) गुप्त काल से, 9.(द) लाल भांड, 10.(अ)कृषि से सुगम जीविका, 11.(ब) तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र, 12.(स) 3 मिनट, 13.(ब) बीरबल,14.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका में, 15.(ब)मोईनुद्दीन चिश्ती, 16.(ब) भद्रबाहु, 17.(स) ऋतुपालिका, 18.(द)केशांत संस्कार, 19.(अ) 1765 ई. में, 20.(द)अहमदशाह, 21.(अ)सुल्तान, 22.(द)भागभद्र, 23.(अ) 78 ई., 24.(द) उपरोक्त सभी, 25.(स) 1142, 26.(स) क्रोउमर, 27.(अ) विधिग्राह्य मुद्रा, 28. (स) इसके पंखों पर ऊपर का दबाव नीचे के दबाव की तुलना में कम होने के कारण ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news