सामान्य ज्ञान

कोलम्बिया
16-Nov-2021 9:13 AM
कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है।

 क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।

 कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहां के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आए स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाए गए अफ्रीकी लोगों की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवीं सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहां आकर बसने से यहां उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news