सामान्य ज्ञान

लगून
30-Dec-2021 10:40 AM
लगून

समुद्री तटों के किनारे पर स्थित ऐसी उथली जल संरचना जो लवणयुक्त तथा खारे पानी की झील या तालाब हो,  लगून  कहलाती है। इस प्रकार की जल संरचना समुद्र किनारे पर स्थित रेतीले टीलों या  कोरल चट्टानों के बीच बनी होती है। हालांकि इस प्रकार की झील के पानी में खारेपन की मात्रा समुद्री पानी के मुकाबले कम होती है।  बैरियर रीफ़  या बैरियर टापुओं  के बीच इस तरह की जल संरचनाएं अक्सर बन जाती हंै, जिसे लगून कहते हैं।  लगून शब्द की उत्पत्ति सन् 1769 में हुई।  लगून  शब्द लेटिन के शब्द  लकुने  से मानी जाती है,  जिसका अर्थ होता है  खाली जगह जो कि पानी पर बसे शहर  वेनिस  से भी जोड़ा जाता है, और वेनिस शहर भी एक तरह का लगून ही है।

ऐसे लगून जिनमें सादा और शुद्ध पानी होता है उसे  एस्च्यूरी  कहते हैं। विश्व के कई बड़े लगून्स के नामकरण में हालांकि कई बार  लगून  शब्द का उल्लेख नहीं है। उत्तरी केरोलिना में स्थि॥ द्गह्यज्द्गह्यत  एल्बेमार्ले साउंड, न्यूयॉर्क के पास स्थित ग्रेट साउथ बे, मैरीलैण्ड में स्थित व्हिट बे कुछ इसी प्रकार के लगून हैं। इसी प्रकार ब्रिटेन (स्कॉटलैण्ड) में मोंट्रोस, वेल्स में टायविन, इंग्लैण्ड के चेसिल बीच आदि को भी लगून ही माना जा सकता है। हमारे भारत में दो विश्व प्रसिद्ध लगून हैं, एक है ओडि़शा में पुरी के नज़दीक स्थित चिल्का झील और केरल में स्थित वेम्बानाड झील, इनका सम्बन्ध क्रमश: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news