सामान्य ज्ञान

पैन
01-Jan-2022 12:10 PM
पैन

पैन शनि का सबसे अंदरूनी चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 1 लाख 33 हजार 583 किमी शनि से और व्यास है 20किमी।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पैन जंगल तथा खेतों का देवता है जिसका धड़ मानव का था, सर बकरे का था।

इस चन्द्रमा की खोज मार्क शोवाल्टर ने 1990 में वायेजर यान से लिए गए चित्रों से की थी। पैन शनि के ए वलय के एन्के डिविजन के मध्य है।  वलयों के पास के छोटे चन्द्रमा वलयों में तरंगों की जैसी आकृति बनाते हैं। पैन की खोज से पहले शनि के ए वलय की आकृति के विश्लेषण ने एक छोटे चन्द्रमा के होने की भविष्यवाणी की थी। इस चन्द्रमा के आकार और स्थान की गणना भी की गई थी। वायेजर यान से लिए गए पुराने चित्रों में पूर्वानुमानित स्थान पर यह चन्द्रमा मिल गया। यह संभव है कि शनि के वलयों मे ंऔर भी अज्ञात चन्द्रमा हों जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news