सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 2 जनवरी
02-Jan-2022 10:52 AM
  हर दिन हॉट सीट 2 जनवरी

1. पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण कौन सा है?

(अ) वनस्पति (ब) जानवर (स) वायु (द) उक्त सभी

2. हाइड्रोपोनिक्स निम्न में से किससे संबंधित है?

(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से (ब) पानी के बिना पौधे की वृद्धि से (स) आवाज का पानी के साथ संबंध (द) पानी के तकनीक का संरक्षण

3. सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा यौगिकीकरण कौन है?

(अ) बैक्टीरिया (ब) प्रोटोजोआ (स) कवक (द) हरे पौधे

4. भारत की राज्यसभा है एक-

(अ) स्थायी सदन (ब) अस्थायी सदन (स) वह सदन, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता है (द) वह सदन, जिसका कोई प्रवक्ता नहीं होता है

5. राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश कितने समय के बाद स्वत: समाप्त हो जाता है?

(अ) 6 सप्ताह (ब) 7 सप्ताह (स)  8 सप्ताह (द) 9 सप्ताह

6. राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है?

(अ) राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा (ब) राज्यपाल की सिफारिश पर प्रधानमंत्री द्वारा (स) राज्यपाल की सिफारिश पर गृहमंत्री द्वारा (द) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा

7. खिलाफत आंदोलन के नेता कौन थे?

(अ)मोहम्मद अली (ब) शौकत अली (स) मोहम्मद अली और शौकत अली (द) शौकत अली और उस्मान अली

8. किस वर्ष भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केन्द्रीय विधान सभा मेें बम फेंका?

(अ)1925 में (ब) 1927 में (स) 1924 में (द) 1929 में

9. फेडरल ऑफ इंडिया की स्थापना की व्यवस्था 1935 के एक्ट के अन्तर्गत की गई थी। भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश सर मौरिस ग्वायर की अध्यक्षता में इस न्यायालय ने किस वर्ष से कार्य प्रारम्भ किया?

(अ)1935 (ब) 1936 (स) 1937 (द) 1938

10. गांधीजी ने किस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व ग्रहण किया?

(अ)1920 (ब) 1910 (स) 1905 (द)1907

11. यूरोप में जूरा पर्वत से जेनेवा झील की तरफ रात्रि में चलने वाली शीतल एवं शुष्क पवन को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) तालविण्ड (ब) सोलैनी (स) मिस्ट्रल (द) जोरान

12. रॉकी पर्वत के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में क्या कहा जाता है?

(अ) सिरॉको (ब) चिनूक (स) खमसिन (द) हरिकेन

13. निम्नलिखित में से कौन सी ठंडी स्थानीय हवा नहीं है?

(अ) मिस्ट्रल (ब) बोरा (स) खमसिन (द) उपर्युक्त सभी

14. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन इटली में रक्त की वर्षा लाती है?

(अ) सिमूम (ब) सामून (स) सिरॉको (द) शामल

15. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन हिम भजी के नाम से जानी जाती है?

(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) हरमट्टन (द) सिरॉको

16. निम्नलिखित में कौन सा महाद्वीप नई दुनिया के नाम से जाना जाता है?

(अ) उत्तर अमेरिका (ब) दक्षिण अमेरिका (स) एशिया (द) अंटार्कटिका

17. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?

(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया

18. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?

(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका

19. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?

(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया

20. भारत में चंदन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य है?

(अ) असम (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) पश्चिम बंगाल

21. भारत में प्रमुख वनस्पति कौन सी है?

(अ) पतझड़ वन (ब) वर्षा वन (स) कांटेदार झाडिय़ां (द) सबाना

22. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य तेंदूपत्ते का मुख्य उत्पादक है?

(अ) उड़ीसा (ब) महाराष्ट्र (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश

23. भारत में जैव विविधता के ताप स्थल हैं?

(अ) पश्चिमी हिमालय व पूर्वी घाट (ब) पश्चिमी हिमालय एवं सुंदर वन (स) पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट (द) पूर्वी हिमालय एवं शांत घाटी

24. भारत में काली कपासी मिट्टी को किस स्थानीय नाम से जाना जाता है?

(अ) तराई (ब) बांगर (स) खादर (द) रेगुड़

25. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है, इसकी जुताई स्वत: होती रहती है?

(अ) लाल मिट्टी (ब) काली मिट्टी (स) लैटराइट मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी

26. भारत में लाल मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार किन राज्यों में पाया जाता है?

(अ) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (ब) उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में (स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में (द) राजस्थान एवं गुजरात में

27. भारत में गेहूं के तीन बड़े उत्पादक राज्य कौन-कौन से हैं?

(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा (ब) पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा (स) हरियाणा, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश (द) हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं पंजाब

28. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ

29. भारत का कौन सा राज्य जूट का प्रमुख उत्पादक है?

(अ) असम (ब) बिहार (स) पश्चिम बंगाल (द) उत्तर प्रदेश

30. मक्के की खेती की जा सकती है? 

(अ) खरीफ के मौसम में (ब) रबी के मौसम में (स) जायद के मौसम में (द) वर्ष भर

---

सही जवाब- 1.(स) वायु, 2.(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से, 3.(द) हरे पौधे, 4.(अ) स्थायी सदन, 5.(अ) 6 सप्ताह, 6.(अ) राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा, 7.(स) मोहम्मद अली और शौकत अली, 8.(द) 1929 में, 9.(स) 1937, 10.(अ)1920, 11.(द) जोरान, 12.(ब) चिनूक, 13.(स) खमसिन, 14.(स) सिरॉको, 15.(अ) चिनूक, 16.(अ) उत्तर अमेरिका, 17.(अ) एशिया, 18.(द) अंटार्कटिका, 19.(स) अफ्रीका, 20.(स) कर्नाटक, 21.(अ) पतझड़ वन, 22.(स) मध्यप्रदेश, 23.(स) पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट, 24.(द) रेगुड़, 25.(ब) काली मिट्टी, 26.(स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में, 27.(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा, 28.(अ) प्रथम, 29.(स) पश्चिम बंगाल, 30.(अ) खरीफ के मौसम में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news