सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 29 जनवरी
29-Jan-2022 12:27 PM
  हर दिन हॉट सीट 29 जनवरी

1. राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है?

(अ) मुख्यमंत्री में (ब) राज्यपाल में (स) मंत्रिपरिषद में (द) राष्ट्रपति में

2. भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

(अ) संघीय मंत्रिमंडल (ब) उपराष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) राष्ट्रपति

3. निम्नलिखित में से किसको महाभियोग के बिना हटाया जा सकता है?

(अ) भारत के राष्ट्रपति को (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश को (स) किसी राज्य के राज्यपाल को (द) मुख्य निर्वाचन आयुक्त को

4. राज्यपाल पद कितने बरसों तक बना रहता है?

(अ) 5 वर्षों के लिए (ब) संसद द्वारा निश्चित समय के लिए (स) राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (द) जब तक उसे संसद का विश्वास प्राप्त हो

5. डो-जोन्स क्या है?

(अ) न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार सूचकांक (ब) बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार सूचकांक (स) विश्व स्वर्ण परिषद् का स्वर्ण सूचकांक (द) इनमें से कोई नहीं

6. बैंक दर ब्याज की वह दर है, जिस पर?

(अ) वाणिज्यिक बैंक जनता से जमा लेते हैं (ब) केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण भरते हैं (स) सरकारी ऋण जारी किए जाते हैं (द) वाणिज्यिक बैंक अपने ग्राहकों को ऋण देते हैं

7. मुगलों की अदालत की भाषा क्या थी?

(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) उर्दू (द) अरबी

8. निम्नलिखित में से किसने 1856-60 ई. में बंगाल के विद्रोह का संगठन किया?

(अ)दीनबंधु मित्रा ने (ब) हरिशचंद्र मुखर्जी ने (स) शिशिर कुमार घोष ने (द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने

9. गन्ना एवं तंबाकू की फसलें निम्न में से किस श्रेणी के अंतर्गत समझी जाती हैं?

(अ)धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें

10. वायरस नामक रोगाणुओं से फैलने वाला रोग कौन सा है?

(अ) चेचक (ब) टिटनेस (स) पायरिया (द) मलेरिया

11. भारतीय निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए इंडिया ब्राण्ड इक्विटी फण्ड किस मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया?

(अ) वाणिज्य मंत्रालय (ब) उद्योग मंत्रालय (स) वित्त मंत्रालय (द) गृह मंत्रालय

12. हाल में निम्नलिखित में से किसमें सर्वाधिक तीव्र वृद्धि हुई है?

(अ)रत्न आभूषण(ब)कंप्यूटर सॉफ्टवेयर(स)इस्पात(द) तेलशोधन

13. समुदाय/संगठन के अनुसार भारत के निर्यात का सबसे बड़ा भाग किसको जाता है?

(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ब) स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल (स) दक्षेस (द) ओपेक

14. किसके निर्यात से भारत की निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान होता है?

(अ) कृषि उत्पादों का (ब) रत्न एवं आभूषणों का (स) मशीनरी का (द) कपड़ा एवं सिले-सिलाए वस्त्रों का

15. भू-आकृति विज्ञान का जन्मदाता किसे माना जाता है?

(अ) डेविस (ब) पेशेल (स) पेंक (द) हट्टन

16. रूको और जाओ नियतिवाद की विचारधारा के प्रतिपादक कौन हैं?

(अ) ए. जे. हरबर्टसन (ब) जॉर्ज टैथम (स) हार्टशोर्न (द) ग्रिफिथ टेलर

17. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?

(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप

18. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?

(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी

19. जो पठार चारों ओर से पर्वत मालाओं द्वारा घिरे होते हैं, वे क्या कहलाते हैं?

(अ) गिरिपद पठार (ब) तटीय पठार (स) अंतरापर्वतीय पठार (द) वायव्य पठार

20. सम्प्राय मैदान का निर्माण किस क्रिया द्वारा होता है?

(अ) हिम (ब) पवन (स) नदी (द) कास्र्ट

21. पेडीप्लेन मैदान का निर्माण किस क्रिया द्वारा होता है?

(अ) हिम (ब) पवन (स) नदी (द) कास्र्ट

22. भारत सरकार को कानूनी विषयों पर परामर्श कौन देता है?

(अ) एटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) (ब) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (स) विधि आयोग का अध्यक्ष (द) इनमें से कोई नहीं

23. भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है?

(अ) चेन्नई उच्च न्यायालय (ब) कोलकाता उच्च न्यायालय (स) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (द) मुंबई उच्च न्यायालय

24. इनमें से किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है?

(अ) कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात एवं उड़ीसा (स) महाराष्ट्र एवं गोवा (द) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान

25. भारत में उच्च न्यायालय सर्वप्रथम आरंभ हुआ?

(अ) मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में (ब) दिल्ली व कोलकाता में (स) मुंबई, दिल्ली व चेन्नई में (द) चेन्नई व मुंबई में

26. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आते हैं?

(अ) आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय (ब) कोलकाता उच्च न्यायालय (स) चेन्नई उच्च न्यायालय (द) इनमें से कोई नहीं

27. उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को घटाने या बढ़ाने का अधिकार किसे है?

(अ) राष्ट्रपति (ब) संसद (स) राज्यपाल (द) राज्य विधानमंडल

28. पृथ्वी के चुंबक का उत्तरी धु्रव किस देशा में होता है?

(अ) उत्तर (ब) दक्षिण (स) पूर्व (द) पश्चिम

-----

सही जवाब-1.(ब) राज्यपाल में, 2.(द) राष्ट्रपति, 3.(स) किसी राज्य के राज्यपाल को, 4.(स) राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत, 5.(अ) न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार सूचकांक, 6.(ब) केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण भरते हैं, 7.(ब) फारसी, 8.(द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने, 9.(ब) व्यावसायिक फसलें,  10.(स)पायरिया, 11.(अ) वाणिज्य मंत्रालय, 12.(ब)कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, 13.(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय, 14.(ब) रत्न एवं आभूषणों का, 15.(ब) पेशेल, 16.(द) ग्रिफिथ टेलर, 17.(ब)जम्बू द्वीप, 18.(ब) ग्रीक, 19.(स)अंतरापर्वतीय पठार, 20.(स) नदी, 21.(ब) पवन,  22.(अ) एटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी), 23.(स) इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 24.(स) महाराष्ट्र एवं गोवा, 25.(अ) मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में, 26.(ब) कोलकाता उच्च न्यायालय, 27.(ब) संसद, 28. (ब) दक्षिण।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news