सामान्य ज्ञान

महानंदा नदी
30-Jan-2022 11:23 AM
महानंदा नदी

महानंदा नदी, उत्तरी भारत एवं बांग्लादेश की प्रमुख नदी है। यह पश्चिम बंगाल राज्य के सुदूर उत्तरी हिस्से की दार्जिलिंग पहाडिय़ों से निकलती है।

यह नदी दक्षिण दिशा में बिहार राज्य के समृद्घ कृषि क्षेत्रों में बहती हुई पश्चिम बंगाल राज्य में प्रवेश करती है और अंग्रेजाबाद (भूतपूर्व इंग्लिश बाजार) से गुजरकर दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ती हुई बांग्लादेश में प्रवेश करके गोडगारी घाट के पास गंगा नदी में मिल जाती है। यहां तक इसकी लंबाई 360 किमी है। अपने ऊपरी क्षेत्र में महानंदा नदी बांग्ला और हिंदीभाषी क्षेत्रों के बीच पूर्व दिशावर्ती भाषाई सीमा का निर्माण करती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news