सामान्य ज्ञान

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
01-Feb-2022 11:30 AM
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाक़े में स्थित है। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, भारतीय रेल के 140 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है।

इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम. जी. सेटो ने 1957 में किया था।   10 एकड़ में फैले इस संग्रहालय में एक टॉय रेल भी है जहां सैर का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां रेस्टोरेंट है।   यहां भारत की दुर्लभ पुरानी रेलगाडिय़ां संग्रहित हैं। विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों को देखने के लिए देश भर से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर रेल इंजनों के अनेक मॉडल और कोच हैं जिसमें भारत की पहली रेल का मॉडल और इंजन भी शामिल हैं। इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम जी सेटो ने 1957 में किया था। इस संग्रहालय में विश्व की प्राचीनतम चालू हालत की रेलगाड़ी भी है, जिसका इंजन सन 1855 में निर्मित हुआ था। ये फ़ेयरी क्वीन गिनीज़ बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स से  प्रमाणित है। इसके अलावा यहां रेस्टोरेंट और बुक स्टॉल है। तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन भी यहां किया गया है। सूचनापरक आंतरिक संग्रहालय में पुरानी 26 चलायमान गाडिय़ां, 17 अनूठे मालवाहक डिब्बे एवं कई सैलून हैं। यहां बच्चों के लिए एक छोटी खिलौना रेल भी चलती है, जो बच्चों को संग्रहालय की सैर कराती है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news