सामान्य ज्ञान

एपीमैथ्युस
03-Feb-2022 10:28 AM
एपीमैथ्युस

एपीमैथ्युस, शनि का पांचवा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा  है 151,422 किमी शनि से और व्यास है115किमी । मिथकों के अनुसार एपीमैथ्युस आएप्ट्स का पुत्र और प्रामेथ्युस तथा एटलस का भाई और पेंडोरा का पति था।

इसे वाकर ने 1966मे खोजा था लेकिन उसे जानुस समझ लिया जो कि उसी के जैसी कक्षा में है। आधिकारिक रूप से इसकी खोज का श्रेय वाकर के साथ 1977 में इसे देखने वाले फाउंटेन और लार्शन को दिया जाता है। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा है।

 इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर है और कुछ छोटी पर्वतश्रेणी तथा घाटियां भी है। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते है कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news