सामान्य ज्ञान

संयुक्त राजशाही किसे कहते हैं?
04-Feb-2022 11:22 AM
संयुक्त राजशाही किसे कहते हैं?

ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम जिसे  सामान्यत: यूनाइटेड किंगडम, यू के, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाता है।

यह एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग, और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। उत्तरी आयरलैंड, यूके  का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है, और यहां आयरलैण्ड यू के का पड़ोसी देश ह । इस देश की सीमा के अलावा, यूके अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ्रांस से जुड़ा हुआ है।

 यूनाइटेड किंगडम या यूके एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं- इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स। यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, जो क्रमश: उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी हैं। जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है, और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और यूके का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, यूके के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं।  ब्रिटिश साम्राज्य, जो 1922 में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है।

प्रतीकत्मक जीडीपी  द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवां बड़ा देश होने के साथ ही,यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और19 वीं और 20 वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया। फिर भी यूके अपने मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है, और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल,  जी 8, ओइसीडी, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news