सामान्य ज्ञान
मंजीरा नदी
17-Feb-2022 11:35 AM
मंजीरा नदी, गोदावरी नदी का सहायक नदी है। यह नदी प्राचीन अश्मक जनपद में प्रवाहित होती थी। प्राचीन काल में अश्मक जनपद की स्थिति विदर्भ के पाश्र्व में थी। वर्तमान में बीदर नगर मंजीरा नदी के तट पर बसा है। मंजीरा नदी बालाघाट के पहाड़ों से निकलती है और गोदावरी में मिलती है। इस नदी में पांच उपनदियां आकर मिलती हैं जिनमें से दो नदियां दाहिनी तरफ से और तीन नदियां बाईं तरफ से आकर मिलती हैं। इस नदी का उल्लेख वायु पुराण वंजुला में भी मिलता है।