सामान्य ज्ञान

गाम्बिया गणराज्य
18-Feb-2022 10:40 AM
गाम्बिया गणराज्य

 गाम्बिया (आधिकारिक रूप से गाम्बिया गणराज्य), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। यह देश लगभग 10 हजार 500 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला है। 18 फरवरी, 1965 को गाम्बिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और राष्ट्रमंडल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है।

यह एक कृषि सम्पन्न देश है, और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण, और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा 1.25 डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है।

मुस्लिम बहुल गांबिया के राष्ट्रपति याहया जामेह ने हाल ही में देश में चार दिन के कामकाज का सप्ताह करने की घोषणा की है। उनका तर्क है कि इससे देश का सही दिशा में विकास होगा। राष्ट्रपति का कहना है कि शुक्रवार की छुट्टी मिलने से वहां के लोग ठीक से नमाज अदा कर पाएंगे।

 वैसे, 1994 से गांबिया की सत्ता पर काबिज़ राष्ट्रपति जामेह अपने इस तरह के अनूठे फैसलों के लिए जाने जाते हैं। ये देश बादाम की खेती और निर्यात के लिए जाना जाता है जो यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन यहां का दूसरा प्रमुख व्यवसाय है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news