सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 फरवरी
23-Feb-2022 12:07 PM
  हर दिन हॉट सीट 23 फरवरी

1. आदि ग्रंथ अथवा गुरु ग्रंथ साहेब- का संकलन निम्नांकित में से किसने किया था-

(अ) गुरु नानक देव (ब) गुरु तेग बहादुर (स) गुरु गोविंद सिंह  (द)गुरु अर्जुन देव

2. विजय नगर राज्य की स्थापना किसने की थी?

(अ) विजय राय ने (ब) हरिहर द्वितीय ने  (स) हरिहर और बुक्का ने (द) बुक्का द्वितीय ने

3. निम्रलिखित में से किसमें सुमेल है?

(अ) मोतियाबिंद-थाइराइड ग्रंथि (ब) पीलिया-यकृत (स) टायफाइड- फेफड़े  (द) निमोनिया- आंखें

5. जल के लिए श्च॥ मान होता है-

(अ) लगभग शून्य (ब) लगभग 7 (स) 5 या 5 से कम (द) 8.7  या उससे अधिक

6. भारतीय सेना में शामिल  वह कौन सी मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता चीन के शंघाई और बीजिंग तक है?

(अ) अर्जुन (ब) अग्रि 3, (स) सोम-2 (द) जहांगीर 

7. एक संगठन जहां अधिकार ऊंचाई से नीचे की ओर प्रवाहित होता है, कहलाता है-

(अ)कार्यात्मक संगठन (ब) रेखीय संगठन (स) कमेटी संगठन (द) स्टाफ संगठन

8. एक्जिम बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(अ) 1964 में (ब) 1971 में (स) 1982 में (द) 1985 में

9. प्राइमेज सम्मिलित है-

(अ) रेल भाड़े में (ब) जहाजी भाड़े में (स) विदेशी विनिमय पत्र राशि में (द) उत्पादन शुल्क में

10. एक कंपनी सचिव को यह अधिकार नहीं है कि-

(अ) कंपनी के विभागों की गतिविधियों पर नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण करे (ब) उन प्रलेखों पर जिन पर कंपनी का प्रमाणीकरण अपेक्षित है हस्ताक्षर करे (स) कंपनी के समापन पर अधिमान लेनदार के रूप में अपने वेतन का बकाया मांगें (द) कंपनी की वार्षिक साधारण सभा बुलाए

11. निम्नांकित में से कौन सा भारत का गैर परंपरागत निर्यात मद है?

(अ) सॉफ्टवेयर (ब) लौह खनिज (स) रूई (द) मसाले

12. वाण्डरर्स टेस्ट क्रिकेट मैदान कहां स्थित है?

(अ) कोलंबों मे (ब) मेलबोर्न में (स) ऑकलैंड में (द) जोहान्सबर्ग में

13.यदि केशनली का व्यास दुगुना कर दिया जाए, तो इसमें चढऩे वाले जल सतह की ऊंचाई?

(अ) दुगुनी हो जाती है (ब) आधी रह जाती है (स) वही रहती है (द) शून्य हो जाती है

14. निम्नलिखित में से किस एक की अधिकतम आवृत्ति है?

(अ) कॉस्मिक किरण (ब) एक्स किरण (स) रेडियो तरंग (द) सूक्ष्म तरंग

 15. निम्नलिखित में से कौन सा बेदखली के लिए विधिक आधार नहीं है?

(अ) अभिधारी ने कोई ऐसा स्थान बना लिया है, जो उसके निवास के लिए उपयुक्त है, उसका रिक्त आधिपत्य प्राप्त कर लिया हो अथवा उसे कोई ऐसा स्थान आबंटित कर दिया गया है (ब) अभिधारी ने अभिधारित स्थान को सारवान नुकसान पहुंचाया है या पहुंचने देता है (स) यदि भूस्वामी किराया बढ़ाने की इच्छा व्यक्त करता है, जिसे अभिधारी मना कर देता है (द) अभिधारी किसी विधि के अधीन उस भवन का अनैतिक या अवैध प्रयोजनों के लिए उपयोग करने या किए जाने की अनुज्ञा देने के अपराध के लिए सिद्घ दोष ठहराया जा चुका है 

16. समुद्र में प्लवन करते हुए आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर होता है?

(अ) 1/9 (ब) 1/10 (स) 1/6 (द) 1/4 

17. निम्नलिखित अंगों में से कौन सा एक मानव शरीर में यूरिया उत्पन्न करता है?

(अ) वृक्क (ब) यकृत (स) प्लीहा (द) मूत्राशय

18. कठिन शारीरिक श्रम के पश्चात पेशीय श्रांति महसूस करने का क्या कारण होता है?

(अ) पेशियों में यूरिया का संचयन (ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन (स) पेशियों में से द्राक्षा शर्करा का क्षय (द) पेशियों में ऑक्सीजन की कमी

19. इंग्लैंड में मेग्नाकार्टा से कौन सी विधि का विकास हुआ?

(अ) संविधान विधि (ब) अंतर्राष्टï्रीय विधि (स) श्रम विधि (द) दंड विधि

20. निम्नलिखित देशों में से कौन सा एक वेस्टमिंस्टर संसदीय प्रणाली का अनुसरण नहीं करता?

(अ) मलेशिया (ब) सिंगापुर (स) आस्ट्रेलिया (द) स्विट्जरलैंड

 21. सेब की सुगंध मुख्यत: निम्नलिखित में से किस एक के कारण है?

(अ) फार्मालिन (ब) बेन्जीन (स) इथेनॉल (द) बेंजेल्डिहाइड

22. नैलपॉलिश के अपसारक में सामान्यत: निम्नलिखित में से कौन सा एक होता है?

(अ) सिरका (ब) बेन्जीन (स) मेथिल एल्कोहॉल (द) ऐसीटोन

23. किसी लकड़ी की बनी पुरानी मूर्ति की आयु, निम्नलिखित में से किस एक का प्रयोग कर जानी जा सकती है?

(अ) घनत्व (ब) कार्बन काल निर्धारण (स) मुलायमपन (द)जल का अंश

24. मेरी क्यूरी ने दो भिन्न नोबेल पुरस्कार कौन सी श्रेणियों में प्राप्त किए?

(अ) भौतिकी और रसायन शास्त्र (ब) रसायनशास्त्र और चिकित्साशास्त्र (स) भौतिकी और चिकित्सा शास्त्र (द) रसायन शास्त्र और शांति

25. फ्रियॉन का, जिसका प्रयोग प्रशीतक द्रव्य के रूप में किया जाता है, रासायनिक नाम क्या है?

(अ) क्लोरीनित हाइड्रोकार्बन (ब) फ्लोरोनित हाइड्रोकार्बन (स)क्लोरोफ्लोरो हाइड्रोकार्बन (द) फ्लोरोनित ऐरोमैटिक यौगिक

26. जर्मन सिल्वर मिश्रधातु है-

(अ) स्वर्ण और रजत का (ब) तांबा और रजत का (स) तांबा, जस्ता और रजत का (द) तांबा, जस्ता और निकेल का

27. प्रशिक्षित कुत्तों द्वारा लोगों को पकडऩे की प्रक्रिया पांव के पसीने में निम्नलिखित यौगिक में से किस एक की पहचान पर आधारित है?

(अ) कार्बोक्सिलिक अम्ल (ब) यूरिक अम्ल (स) चीनी (द) नमक

 --

सही जवाब-1.(द)गुरु अर्जुन देव, 2.(स) हरिहर और बुक्का ने, 3. (ब) पीलिया-यकृत,  5.(ब) लगभग 7,  6. (ब) अग्रि 3, 7.(ब) रेखीय संगठन,8.(स) 1982 में, 9.(ब) जहाजी भाड़े में, 10.(द) कंपनी की वार्षिक साधारण सभा बुलाए, 11.(अ) सॉफ्टवेयर,12. (द) जोहान्सबर्ग में,  13.(ब) आधी रह जाती है , 14.(द) सूक्ष्म तरंग, 15.(स) यदि भूस्वामी किराया बढ़ाने की इच्छा व्यक्त करता है, जिसे अभिधारी मना कर देता      है, 16.(ब) 1/10 , 17. (ब) यकृत, 18.(ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन, 19.(अ) संविधान विधि, 20.(द) स्विट्जरलैंड,  21.(स) इथेनॉल, 22.(द) ऐसीटोन, 23.(ब) कार्बन काल निर्धारण, 24.(अ) भौतिकी और रसायन शास्त्र, 25.(स)क्लोरोफ्लोरो हाइड्रोकार्बन,  26.(द) तांबा, जस्ता और निकेल का, 27.(अ) कार्बोक्सिलिक अम्ल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news