सामान्य ज्ञान
पेन्नेरु नदी
23-Feb-2022 12:10 PM
पेन्नेरू नदी, चिक बल्लारपुर से 11 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में बहती है। दक्कन के पठार से इसका उद्गम होता है, जो कर्नाटक राज्य, दक्षिण-पश्चिम भारत का प्रमुख हिस्सा है।
यह नदी उत्तर दिशा में बहती हुई आंध्र प्रदेश में प्रवेश करती है और फिर पूर्व- दक्षिणपूर्व दिशा में कोरोमंडल तट की ओर मुडक़र नेल्लोर के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। उद्गम से मुहाने तक की दूरी लगभग 580 किमी है। यह नदी मौसमी है। बारिश के बाद इसमें उफान आ जाता है और गर्मियों में यह पतली धारा बनकर रह जाती है।