सामान्य ज्ञान

दमदम
23-Feb-2022 12:11 PM
दमदम

दमदम, कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) का औद्योगिक उपनगर है। दक्षिण-पूर्वी पश्चिम बंगाल राज्य का यह एक प्रमुख हिस्सा है। इस नगर का नाम फारसी शब्द दमदम से लिया गया है, जिसका मतलब उठा हुआ टीला या तोपखाना है।

दमदम के चार अलग क्षेत्र हैं, दो कस्बें एवं दो शहर, जो क्रमश: दमदम, दमदम हवाई अड्डïा इलाका, उत्तरी दमदम और दक्षिणी दमदम है। दमदम हवाई अड्डïा (नेताजी सुभाष अंतर्राष्टï्रीय हवाई अड्डïा, कलकत्ता) का प्रशासन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आता है। ये सभी कोलकाता शहरी संकेंद्रण का हिस्सा हैं।

 उत्तरी दमदम में अब भी बड़े ग्रामीण अंत:क्षेत्र हैं। दक्षिणी दमदम बृहद कोलकाता का उत्तरी छोर है। इन चारों क्षेत्रों में सर्वाधिक प्रसिद्घ 1783 में स्थापित दमदम है। यहां 1853 तक बंगाल तोपखाने का मुख्यालय रहा। यहां गोला-बारूद कारखाना है, जहां पहली बार दमदम प्रसरणशील गोलियां बनाई गईं। यहां जूट मिलें, चर्मशोधन शाला, लोहा एवं इस्पात-चादर संस्थाएं हैं। इस नगर में कई अस्पताल स्थित हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news