सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 27 फरवरी
27-Feb-2022 12:27 PM
हर दिन हॉट सीट 27 फरवरी

 1. शिवाजी का जन्म निम्नलिखित में से किस दुर्ग में हुआ था?

(अ) सिंहगढ़ (ब) पुरंदर (स) शिवनेर (द) जावली

2. शिवाजी का राज्याभिषेक कहां हुआ था?

(अ) रायगढ़ (ब) कलानौर (स) रायचूर (द) आगरा

3. शिवाजी की राजधानी कहां पर थी?

(अ) रायगढ़ (ब) सतारा (स) पुरंदर (द) तंजौर

4. खनिज पदार्थों की दृष्टि से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र अधिक समृद्ध है?

(अ) मालवा का पठार (ब) दक्कन का पठार (स) लद्दाख का पठार (द) छोटा नागपुर का पठार

5. विश्व के संपूर्ण धरातलीय क्षेत्र का लगभग कितने प्रतिशत भाग कृषि योग्य है?

(अ)1 प्रतिशत (ब) 5 प्रतिशत (स)11 प्रतिशत (द) 51 प्रतिशत

6. वर्ष 1948 औद्योगिक नीति, में निम्न में से किसे राज्य के एकाधिकार वाले क्षेत्र में नहीं रखा गया था?

(अ) रेल परिवहन (ब) युद्ध सामग्री (स) परमाणु शक्ति (द) कोयला उत्पादन

7. पाकिस्तान के समुद्रतट का भौगोलिक नाम क्या है?

(अ) कराची तट (ब)सिंधु तट (स)ग्वाडर तट (द) मकरान तट

8. भारत में नमक की प्राप्ति मुख्य रूप से किस स्रोत से होती है?

(अ) सागरीय जल (ब) चट्टानी नमक की परतें (स) झील एवं मृदा जल (द) उपर्युक्त सभी

9. भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब की गई थी?

(अ) 1981 (ब) 1988 (स) 1983 (द) 1990

10. समप्राय मैदानों का निर्माण नदी की किस अवस्था से होता है?

(अ) युवावस्था (ब) वृद्धावस्था (स) प्रौढ़ावस्था (द)उपर्युक्त सभी में

11. भारत की वैज्ञानिक राजधानी कहां पर स्थित है?

(अ) नई दिल्ली (ब)हैदराबाद (स) भोपाल (द) बेंगलुरु

12. बिट का पूरा नाम क्या  है?

(अ) भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ब) बिल्ट इन टेक्नोलॉजी (स) बाइनरी डिजिट्स (द) बिट्स इन टेक्नोलॉजी

13. आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर का मुख्य अंग क्या  है?

(अ) प्रोसेसर (ब) इनपुट उपकरण (स) आउटपुट उपकरण (द)  उपर्युक्त सभी

14. प्रथम डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या था?

(अ)यूनीवेक (ब)मार्क-प्रथम (स)आइनेक (द) इनमें से कोई नहीं

15. भारत का कुल कृषित क्षेत्र 136 मिलियन हेक्टेयर है। इसके कितने प्रतिशत भाग पर कृत्रिम सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हैं?

(अ) 25 प्रतिशत (ब) 35 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 65 प्रतिशत

16. नौवें दशक में औद्योगिक क्षेत्र का सबसे तेजी से विकसित होने वाला भाग निम्नलिखित में से कौन था?

(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (ब) अन्य उपभोक्ता वस्तुएं (स) पूंजी वस्तुएं (द) खनन संबंधी उद्योग

17. औद्योगिक नीति, 1948 में वायुयान तथा जलयान निर्माण को किस वर्ग में रखा गया था?

(अ) सार्वजनिक क्षेत्र (ब) निजी क्षेत्र (स) मिश्रित क्षेत्र (द) सरकारी नियंत्रण वाला क्षेत्र

18. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक किसने  लिखी है?

(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन

19. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?

(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत

20. निम्नलिखित में से अर्जुन के शंख का नाम क्या था?

(अ) पाञ्जन्य शंख (ब) उद्घोष शंख (स) देवदत्त शंख (द) पोडरिक शंख

21. महाभारत काल में  नकुल निम्न में से किसका विशेषज्ञ था?

(अ)धनुर्विद्या का (ब)पाक विद्या का (स)अंगराग का (द)घोड़ों का

22. दुर्योधन के मामा शकुनि के राज्य का नाम क्या था?

(अ) मगध (ब) हस्तिनापुर (स) गांधार (द) पांचाल

23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा एक सबसे लंबा राष्टï्रीय राजमार्ग है?

(अ)एनएच-2 (ब)एनएच-7 (स) एनएच-8 (द) एनएच-31

24. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर वन आच्छादन मानचित्रण, वन सामग्री सूची एवं दूर संवेदन और त्रढ्ढस् के क्षेत्र में प्रशिक्षण में लगी राष्टï्रीय संस्था, भारतीय वन सर्वेक्षण  स्थित है?

(अ) देहरादून (ब) इटानगर (स) अहमदाबाद (द) आईजोल

25. निम्नलिखित कर निर्धारण प्रणालियों में से किसके अंतर्गत ब्रिटिश सरकार कृषकों से सीधे राजस्व एकत्रित करती थी?

(अ) जमींदारी (ब) रैयतवारी (स) अन्नावारी (द) देसाइवारी

26. अर्थव्यवस्था की वैसी स्थिति, जिसमें मुद्रा स्फीति के साथ मंदी मंदी की स्थिति होती है, कहलाती है?

(अ)इन्फ्लेक्शन (ब) स्टेगफ्लेशन(स)रिफ्लेशन(द) एमोर्टाइजेशन

27. निम्नलिखित राष्ट्रमार्गों में से सबसे अधिक लंबाई किसकी है?

(अ) आगरा-मुंबई (ब) चेन्नई-थाणे (स) कोलकाता-हजीरा (द) पुणे-मछतीपत्तनम

28. सांभर झील राजस्थान के निम्नलिखित नगरों में से किसके निकटतम का क्षेत्र है?

(अ) भरतपुर (ब) जयपुर (स) जोधपुर (द) उदयपुर

29. पेन ड्राइव क्या है?

(अ) एक चुंबकीय द्वितीयक भंडारक इकाई (ब)एक हटाई न जाने वाली द्वितीयक भंडारक इकाई (स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई (द) इनमें से कोई नहीं

---

सही जवाब- 1.(स) शिवनेर, 2.(अ) रायगढ़, 3.(अ) रायगढ़, 4.(द) छोटानागपुर का पठार, 5.(स)11 प्रतिशत, 6.(द) कोयला उत्पादन, 7.(द) मकरान तट, 8.(द) उपर्युक्त सभी, 9.(अ) 1981, 10.(ब) वृद्धावस्था, 11.(द) बेंगलुरु, 12.(स)बाइनरी डिजिट्स, 13.(द)  उपर्युक्त सभी, 14.(अ) यूनीवेक,  15.(ब) 35 प्रतिशत, 19.(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, 17.(स) मिश्रित क्षेत्र, 18.(स)बी. मेलिनावस्की, 19.(द)पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 20.(स) देवदत्त शंख, 21.(द)घोड़ों का, 22.(स) गांधार, 23.(स) एनएच-8, 24.(अ) देहरादून, 25.(ब) रैयतवारी, 26.(ब) स्टेगफ्लेशन, 27.(स) कोलकाता-हजीरा, 28.(ब)जयपुर, 29.(स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news