सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 1 मार्च
01-Mar-2022 10:37 AM
  हर दिन हॉट सीट 1 मार्च

1. किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ता है?

(अ) जब लिफ्ट त्वरित गति से नीचे आ रही हो (ब) जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो (स) समान वेग से नीचे आ रही हो (द) समान वेग से ऊपर जा रही हो

2. पृथ्वी के परित: घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह से बाहर गिराई गई गेंद?

(अ) पृथ्वी पर चली जाएगी (ब) चंद्रमा पर चली जाएगी (स) पृथ्वी पर गिरेगी (द) पृथ्वी के परित: उपग्रह के समान आवर्त काल के साथ उसी की कक्ष में घूमती रहेगी

3. थर्मस फ्लास्क तरल पदार्थों को लंबे समय तक गरम रखता है, क्योंकि?

(अ) उसमें गैस भरी रहती है, जो ऊष्मा उत्सर्जित करती है (ब) उसमें आंतरिक तापन होता है (स) चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है (द) इनमें से कोई नहीं

4. किस विधि में ऊष्मा स्थानांतरण को न्यूनतम करने के लिए थर्मस फ्लास्क की दीवारों पर कलई की जाती है?

(अ) चालन (ब) संवहन (स) विकिरण (द) इनमें से सभी

5. किसी निश्चित द्रव के लिए वाष्पन की दर निर्भर करती है?

(अ) द्रव के ताप पर (ब) वायु के ताप पर (स) द्रव की खुली सतह के क्षेत्रफल पर (द) उपर्युक्त सभी कारकों पर

6. जल का क्वथनांक कितना होता है?

(अ) सदैव 100 अंश सेंटीग्रेट होता है (ब) पात्र के पदार्थ पर निर्भर करता है (स) आपेक्षित आद्र्रता पर निर्भर करता है (द) जल की खुली सतह के ऊपर के दाब पर निर्भर करता है

7. हीरा क्या है?

(अ) तत्व (ब) यौगिक (स) मिश्रण (द) तरल

8. निम्नलिखित में से यौगिक कौन सा है?

(अ) पारा (ब) ओजोन (स) वायु (द) अमोनिया

9. कच्ची चीनी को रंगविहीन करने हेतु प्रयोग किया जाता है?

(अ) काष्ठ चारकोल (ब) चीनी का चारकोल (स) एनीमल चारकोल (द) नारियल का चारकोल

10. हीरे का जवाहरात के रूप में उपयोग उसके किस गुण पर निर्भर करता है?

(अ) उच्च मूल्य (ब) अपवर्तनांक (स) अति कठोरता (द) कुचालकता

11. मुलायम कोयला के नाम से जाना जाता है?

(अ) पीट (ब) लिग्नाइट (स) एंथ्रासाइट (द) बिटुमिनस

12. बरसाती (रैन कोट) किससे बनाया जाता है?

(अ) पॉली इथिलीन (ब) पॉली स्टाइरीन (स) पॉली कार्बोनेट्स (द) पॉली क्लोरोथीन

13. कौन सा प्लास्टिक खाने के पदार्थ को पैक करने के लिए प्रयोग किया जाता है?

(अ) पॉली विनाइल क्लोराइड (ब) पॉली प्रोपीलिन (स) पॉली इथिलीन (द) टेट्राफ्लोरो इथेन

14. टेलीफोन रिसीवर तथा रेडियो एवं टेलीविजन के कैबिनेट किस प्लास्टिक से बने होते हैं?

(अ) टेफलॉन (ब) बैकेलाइट (स) वीटल (द) ग्लिपटल

15. नॉन स्टीक बर्तनों के निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक है?

(अ) बैकेलाइट (ब) लाह (स) वीटल (द) टेफलॉन

16. वनस्पति तेल क्या है?

(अ) विभिन्न हाइड्रोकार्बन का मिश्रण (ब) एल्कोहॉल एवं हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण (स) असंतृप्त वसीय अम्ल (द) असंतृप्त वसीय अम्लों के ग्लिसराइड

17. बिच्छू का विष कहां पर होता है?

(अ) पैरों में (ब) हाथ में (स) मुंह में (द) डंक में

18. तितली की आंखें रात में क्यों चमकती हैं?

(अ) विशेष लेंस के कारण (ब) जीन प्रभाव के कारण (स) टेपिटम लुसिडम के कारण (द)  कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं

19. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?

(अ) कांची (ब) मदुरै (स) कावेरीपट्टनम (द) तिरुची

20. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, किस गुफा में है?

(अ) कल्वा (ब) एलोरा (स) एलीफैण्टा (द) अजंता

21. अलबेरूनी द्वारा रचित पुस्तक किताब उल हिंद या तारीख उल हिंद में किन विषयों की समीक्षा की गई है?

(अ) भारतीय गणित (ब) भारतीय इतिहास, भूगोल (स) खगोल विज्ञान, दर्शन (द) इनमें से सभी

22. अंतिम लोदी सम्राट निम्नलिखित में से कौन था?

(अ) बहलोल लोदी (ब) इब्राहीम लोदी (स) सिकंदर लोदी (द) सैयद लोदी

23. इलाहाबाद प्रशस्ति जो हरिषेण द्वारा लिखी गई है। किससे संबंधित है?

(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्र गुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (द) हर्षवर्धन

24. चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में निम्नलिखित में से कौन विदेशी यात्री आया था?

(अ) मेगस्थनीज (ब) फाह्यान (स) ह्वांन सांग (द) अलबरुनी

25. जहांगीर महल कहां स्थित है?

(अ) दिल्ली में (ब) आगरा में (स) सिकंदरा में (द) फतेहपुर सीकरी में

26. भारत के प्रधानमंत्री की चुनाव प्रक्रिया क्या है?

(अ) राष्ट्रपति द्वारा चुने जाते हैं (ब) राज्यों के मुख्यमंत्री द्वारा चुने जाते हैं (स) लोकसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं (द) चुने नहीं जाते, बल्कि वंशागत होते हैं 

27. चाय के उत्पादन में भारत   विश्व में कौन सा स्थान रखता  है?

(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) चौथा

--

सही जवाब- 1.(ब) जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो, 2.(द) पृथ्वी के परित: उपग्रह के समान आवर्त काल के साथ उसी की कक्ष में घूमती रहेगी, 3.(स)चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है, 4.(स) विकिरण, 5.(द) उपर्युक्त सभी कारकों पर, 6.(द) जल की खुली सतह के ऊपर के दाब पर निर्भर करता है, 7.(अ) तत्व, 8.(द) अमोनिया, 9.(स) एनीमल चारकोल, 10.(ब) अपवर्तनांक, 11.(द) बिटुमिनस, 12.(स) पॉली कार्बोनेट्स, 13.(स)पॉली इथिलीन, 14.(ब)बैकेलाइट, 15.(द) टेफलॉन, 16. (द)असंतृप्त वसीय अम्लों के ग्लिसराइड, 17.(द) डंक में, 18.(स) टेपिटम लुसिडम के कारण, 19.(ब) मदुरै, 20.(स) एलीफैण्टा, 21.(द) इनमें से सभी, 22.(ब) इब्राहीम लोदी, 23.(ब) समुद्र गुप्त, 24.(ब) फाह्यान, 25.(ब) आगरा में, 26.(स) लोकसभा में बहुमत दल के नेता होते हैं, 27.(अ)पहला

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news