सामान्य ज्ञान
सावरा
02-Mar-2022 1:32 PM
सावरा यानी साओरा, सोरा या सौरा भी कहलाने वाली पूर्वी भारत की एक जनजाति है। यह मुख्यत: उड़ीसा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश तथा बिहार में पाई जाती है। इनकी कुल संख्या 3 लाख 10 हजार के लगभग है, जिनमें से अधिकांश उड़ीसा में हैं।
अधिकांश सावरा हिंदू हो चुके हैं और सामान्यत: उडिय़ा भाषा बोलते हैं, मगर पहाडिय़ों पर रहने वाले लोगों में मुंडा बोली का परंपरागत स्वरूप बना हुआ है। पहाड़ी अंचल के सावरा लोग व्यावसायों के आधार पर कुछ उपजनजातियों में विभाजित हैं। जाति नामक सावरा कृषक हैं, आरसी बुनकर हैं, मूली लुहार हैं, किंडाल टोकरी बनाने वाले और कुंबी कुम्हार हैं। इनकी परंपरागत सामाजिक इकाई परिवार का ही एक विस्तृत रूप है, जिसमें पुरुष और स्त्रियां, दोनों एक ही पूर्वज के वंशज हैं।