सामान्य ज्ञान

मोरक्को
02-Mar-2022 1:33 PM
मोरक्को

मोरक्को अफ्रीक़ा महाद्वीप का अत्यंत प्राचीन देश है। मोरक्को आधिकारिक तौर पर मोरक्को राजशाही  , उत्तरी अफ्रीका का एक देश है । उत्तरी अफ्रीका में रोमन प्रांत रहे इस प्रदेश में मध्यकाल में एक अफ्रीकी मूल के वंश का शासन रहा जिस पर इस्लामिक प्रभाव दसवीं सदी से पड़ता गया । आज यह देश मुस्लिम है जिसकी भाषा अरबी है । यहां की अरबी अफ्री की मिश्रित है । मराकश यहां की राजधानी है और कसाब्लांका आर्थिक केन्द्र । यह देश उत्तरी अफ्रीक़ा में भूमध्य सागर और एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। अलजीरिया और पश्चिमी सहरा से इसकी सीमाएं मिलती हैं।

2 मार्च सन 1956 ईसवी को मोरक्को को स्वाधीनता मिली। 7वीं शताब्दी ईसवी के अंत में मुसलमानों ने इस देश पर अधिकार किया और फिर इस देश पर कई शासन श्रृंखलाओं का राज रहा। 15वीं शताब्दी ईसवी से इस देश पर योरोपीय देशों का अतिक्रमण आरंभ हुआ। किंतु 1912 तक यह देश किसी सीमा तक स्वाधीन रहा।

वर्ष 1912 में फ्रांस समझौते के अनुसार यह देश फ्रांस और स्पेन के अधीन हो गया जिसके बाद से अब्दुल करीम रीफ़ी नामक मोरक्को के नेता के नेतृत्व में स्पेन और फ्रांस के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ किंतु 1926 में अतिक्रमणकारियों के व्यापक आक्रमण से यह संघर्ष कुचल दिया गया लेकिन इसके बाद भी लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई को जारी रखा अंतत: दो मार्च सन 1956 ईसवी को यह देश स्वतंत्र हो गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news