सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 मार्च
04-Mar-2022 4:20 PM
  हर दिन हॉट सीट 4 मार्च

1. इलेक्ट्रिक हीटर की कुंडली बनाने में किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है?

(अ) कॉपर (ब) लोहा (स) चांदी (द) नाइक्रोम

2. स्टेनलेस स्टील में निम्नलिखित में से कौन से तत्व सम्मिलित है?

(अ) क्रोमियम, निकेल और लोहा (ब) निकेल, लोहा और कार्बन (स) लोहा, कार्बन और तांबा (द) लोहा, क्रोमियम और कार्बन

3. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?

(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृंतकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में

4. माणिक्य और नीलम किसके ऑक्साइड हैं?

(अ) कॉपर (ब) टिन (स) आयरन (द) एल्युमीनियम

5. एल्युमीनियम का प्रमुख अयस्क कौन सा है?

(अ) डोलोमाइट (ब) कॉपर (स) लिग्नाइट (द) बॉक्साइट

6. स्थानांतरित कृषि की शुरुआत सर्वप्रथम कहां से हुई?

(अ) इंडोनेशिया से (ब) थाईलैंड से (स) कांगो बेसिन से (द) अमेजन बेसिन से

7. सामान्य जीवन निर्वहन कृषि श्रीलंका में निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?

(अ) कोनूको (ब) हुमा (स) मिल्पा (द) चेन्ना

8. डेयरी फार्मिंग के लिए आवश्यकता होती है?

(अ) अधिक पूंजी, कम श्रम (ब) कम पूंजी, अधिक श्रम (स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम (द) कम पूंजी, कम श्रम

9. किस प्रकार की कृषि में फसलों का अधिकाधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए भूमि की प्रत्येक इकाई पर अधिक मात्रा में पूंजी एवं श्रम का प्रयोग किया जाता है?

(अ) जीविका कृषि (ब) गहन कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि

10. महात्मा गांधी प्रबल विरोधी थे?

(अ)सत्य के (ब)अहिंसा के (स) छूआछूत के (द) अधिकारों के केंद्रीकरण के

11. सौर ऊर्जा कैसे बनती है?

(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से

12. निम्नलिखित में से किस मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय  ने सर्वप्रथम संविधान के मौलिक लक्षण का सिद्धांत प्रतिपादित किया?

(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (ब) केशवानंद बनाम केरल राज्य (स) मिनर्वा मिल बनाम भारतीय संघ (द) वामन बनाम भारतीय संघ

13. जनहित याचिका दायर की जा सकती है?

(अ) उच्च न्यायालय में (ब) सर्वोच्च न्यायालय में (स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में (द) इनमें से किसी में नहीं

14. आग बुझाने वाली गैस कौन सी है?

(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड

15. इलेक्ट्रिक बल्ब के निर्माण में किस कांच का उपयोग होता है?

(अ) क्राउन कांच (ब) पायरेक्स कांच (स) फ्लिंट कांच (द) फाइबर कांच

16. अधातु के ऑक्साइड प्राय: होते हैं?

(अ) क्षारीय (ब) अम्लीय (स) उदासीन (द) इनमें से कोई नहीं

17. फॉस्फोरस प्रचुरता से किसमें पाया जाता है?

(अ) प्रोटीन (ब) वसा (स) विटामिन (द) इनमें से कोई नहीं

18. स्वचालित कलाई घडिय़ों में ऊर्जा मिलती है?

(अ) करचल ऐंठन से (ब) बैटरी से (स) द्रव किस्टल से (द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से

19. धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उचित है?

(अ) ऊपर काला, नीचे सफेद (ब) ऊपर सफेद, नीचे काला (स) ऊपर व नीचे दोनों काला (द) ऊपर व नीचे दोनों सफेद

20. निम्नलिखित में से किसमें सर्वोच्च विशिष्ट ऊष्मा का मान होता है?

(अ) कांच (ब) तांबा (स) सीसा (द) जल

21. 20वीं सदी के पूर्वाद्र्ध में देश का भीषणतम अकाल, 1942-43 में कहां पड़ा?

(अ) बंगाल (ब) महाराष्ट्र (स) राजस्थान (द) गुजरात

22. युवा बंगाल आंदोलन के नेता कौन थे?

(अ) राजा राममोहन राय (ब) देवेंद्रनाथ टैगोर (स) हेनरी विवियन डेरोजियो (द) डेविड हेयर

23. राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के पश्चात किसने ब्रह्म समाज की बागडोर संभाली?

(अ) केशवचंद्र सेन (ब) देवेंद्रनाथ टैगोर (स) गोपाल हरि देशमुख (द) रामचंद्र विद्यावागीश

24. निम्र में से किस उपदेश को महावीर स्वामी ने पारसनाथ के उपदेशों में सम्मिलित किया था?

(अ)ब्रह्मचर्य को (ब) अहिंसा को (स) सत्य को (द) असत्य को

25. हरा प्रोटोजोआ के नाम से जाना जाता है?

(अ) अमीबा (ब) पैरामीशियम (स) लिशमैनिया (द) यूग्लीना

26. पौधा और जंतुओं के बीच की योजक कड़ी रूप में जाना जाता है?

(अ) अमीबा (ब) यूग्लीना (स) प्लाज्मोडियम (द) पैरामीशियम

27. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(अ) साइबेरिया (ब) आस्ट्रेलिया (स) चिली (द) भारत

28. कन्हेरी और कार्ले गुफाएं किस राज्य में हैं?

(अ) आंध्रप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) उड़ीसा

29. वियतनाम में प्रवाहित होने वाली सोंग का नामक नदी को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) पीली नदी (ब) काली नदी (स) लाल नदी (द) देव नदी

30. न्यूट्राम्यूटिकल्स उत्पाद हैं, जिनमें होते हैं?

(अ) पोषक विटामिन और खनिज (ब) पोषक प्रोटीन और वसा अम्ल (स) पोषक और विषाक्त प्रभाव (द) पोषक और औषधि प्रभाव

---

सही जवाब-1.(द) नाइक्रोम, 2.(द) लोहा, क्रोमियम और कार्बन, 3.(अ) कवकनाशी के रूप में, 4.द) एल्युमीनियम, 5.(द) बॉक्साइट, 6.(ब) थाईलैंड से, 7.(द) चेन्ना, 8.(स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम, 9.(ब) गहन कृषि, 10.(द) अधिकारों के केंद्रीकरण के, 11.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 12.(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, 13.(स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में, 14.(द) कार्बन डाइऑक्साइड, 15.(स) फ्लिंट कांच, 16.(अ) क्षारीय, 17.(अ) प्रोटीन, 18.(द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से, 19.(ब) ऊपर सफेद, नीचे काला, 20.(द) जल, 21.(अ)बंगाल, 22.(स) हेनरी विवियन डेरोजियो, 23.(द) रामचंद्र विद्यावागीश, 24.(अ)ब्रह्मचर्य को, 25.(द) यूग्लीना, 26.(ब) यूग्लीना, 27.(अ) साइबेरिया, 28.(स) महाराष्ट्र, 29.(स)लाल नदी, 30.(द) पोषक और औषधि प्रभाव।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news