सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 7 मार्च
07-Mar-2022 11:56 AM
  हर दिन हॉट सीट 7 मार्च

1. चंद्रमा से पृथ्वी तक आने में प्रकाश को लगभग कितना समय लगता है?

(अ) 8 मिनट (ब) 8 सेकंड (स) 1 सेकंड (द)  100 सेकंड

2. सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुंचने में लगने वाला समय है, लगभग?

(अ) 4.2 सेकंड (ब) 4.8 सेकंड (स) 8.5 सेकंड (द) 3.6 घंटे

3. सूर्य ग्रहण तब होता है, जब?

(अ) चंद्रमा बीच में हो (ब) पृथ्वी बीच में हो (स) सूर्य बीच में हो (द) सूर्य, चंद्रमा तथा पृथ्वी एक रेखा में हों तथा बृहस्पति उस रेखा में न हो

4. मृगतृष्णा का उदाहरण क्या है?

(अ) अपवर्तन का (ब) पूर्ण आंतरिक परावर्तन का (स) विक्षेपण का (द) विवर्तन का

5. ऐसे दो तत्वों, जिनमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न हों, परंतु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो, उसे क्या कहते हैं?

(अ) समस्थानिक (ब) समभारिक (स)समावयवी (द) समन्यूट्रॉनिक

6. किस तत्व के सर्वाधिक समस्थानिक होते हैं?

(अ) यूरेनियम (ब) रेडियम (स) हाइड्रोजन (द) पोलोनियम

7. रेडियो सक्रिय पदार्थ उत्सर्जित करता है?

(अ) अल्फा किरणें (ब) बीटा किरणें (स) गामा किरणें (द) उपर्युक्त सभी

8. टैकियॉन से तात्पर्य क्या है?

(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण (ब) भारी नाभिक वाले अणु का भाग (स) वायु में ध्वनि की गति से तीव्र गति वाले कण (द) जालक कंपन की मात्रा

9. भौतिकी में चतुर्थ आयाम का परिचय दिया?

(अ) न्यूटन ने (ब) आइंस्टीन ने (स) गैलीलियो ने (द) नील्स बोर ने

10. डॉक्टरों के थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया?

(अ) फाहरेनहाइट (ब) एडीसन (स) गैलीलियो (द) इनमें से कोई नहीं

11. मेमोरी शब्द किससे संबंधित है?

(अ) लॉजिक से (ब) कंट्रोल से (स) इनपुट से (द) स्टोरेज से

12. कंप्यूटर हार्डवेयर जो आंकड़ों की बहुत अधिक मात्रा का भंडारण कर सकता है, कहलाता है?

(अ) चुंबकीय टेप (ब) डिस्क (स) चुंबकीय टेप और डिस्क (द) इनमें से कोई नहीं

13. बेसिक भाषा का प्रयोग निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए किया जाता है?

(अ) वाणिज्यिक कार्यों के लिए (ब) वैज्ञानिक गणना हेतु (स) बच्चों को सिखाने के लिए (द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने हेतु

14. विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या है?

(अ) एनीयक (ब) सिद्धार्थ (स) परम (द) डीप

15. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर कौन सा है?

(अ) सिद्धार्थ (ब)  परम (स) मेघा (द) साइबर

16. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचाती है?

(अ) जोण्डा (ब) सांताअना (स) नार्दर (द) चिनूक

17. सौर ऊर्जा का निर्माण किससे होता है?

(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से

18. जैविक गैस से ग्रामीण क्षेत्रों को कौन सा लाभ मिलता हैं?

(अ) रोजगार उपलब्धक (ब) ग्रामीण उद्योग के लिए ऊर्जा स्रोत (स)ग्राम को साफ रखती है (द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति

19. निम्नलिखित में से भारत में सबसे ऊंची सडक़ है?

(अ)श्रीनगर व गुलमर्ग के बीच (ब) लेह व मनाली के बीच (स) दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी के बीच (द)काटगोदाम व  नैनीताल के बीच

20.  मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?

(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

21. 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री रहे?

(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी 

22. प्रसिद्ध नारा- गरीबी हटाओ दिया गया था?

(अ) पहली पंचवर्षीय योजना, 1951-56 के दौरान (ब) तीसरी पंचवर्षीय योजना-1961-66 के दौरान (स) चौथी पंचवर्षीय योजना-1969-74 के दौरान (द) पांचवीं पंचवर्षीय योजना-1974-79 के दौरान

23. केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य एजेंसी कौन सी है?

(अ) सर्वोच्च न्यायालय (ब) न्याय मंत्री (स) वित्त मंत्री (द) वित्त आयोग

24. राष्ट्रीय नियोजन में रोलिंग प्लान की अवधारणा लागू की गई थी?

(अ) इंदिरा गांधी के द्वारा (ब) राष्ट्रीय फं्रट सरकार के द्वारा (स) जनता सरकार के द्वारा (द) राजीव गांधी के द्वारा

25. इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?

(अ)पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान (ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान (स) अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को (द)पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धि के लिए

26. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन को डॉक्टर वायु भी कहा जाता है?

(अ) फॉन (ब) चिनूक (स) हरमट्टन (द) सिरॉकी

----

सही जवाब- 1.(स) 1 सेकंड, 2.(स) 8.5 सेकंड, 3.(ब) पृथ्वी बीच में हो, 4.(ब) पूर्ण आंतरिक परावर्तन का, 5.(ब) समभारिक, 6.(द) पोलोनियम, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण, 9.(ब) आइंस्टीन ने, 10.(स) गैलीलियो, 11.(द) स्टोरेज से, 12.(स) चुंबकीय टेप और डिस्क, 13.(द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने हेतु, 14.(अ) एनीयक, 15.(अ) सिद्धार्थ, 16.(ब) सांताअना, 17.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 18.(द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति, 19.(ब) लेह व मनाली के बीच,  20.(अ) राष्ट्रपति, 21.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 22.(द) पांचवीं पंचवर्षीय योजना-1974-79 के दौरान, 23.(द) वित्त आयोग, 24.(स) जनता सरकार के द्वारा, 25.(ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान, 26.(स) हरमट्टन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news