सामान्य ज्ञान

शेरान
07-Mar-2022 11:57 AM
शेरान

शेरान प्लुटो का सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है- 19 हजार 640 किमी प्लुटो से और व्यास है 1206 किमी

मिथकों के अनुसार शेरान पाताल में मृत आत्मा को अचेरान नदी पार कराने वाले नाविक का नाम है। शेरान को जीम क्रिस्टी ने 1978 में खोजा था। पहले यह माना जाता था कि प्लुटो शेरान से काफी बड़ा है क्योंकि प्लुटो और शेरान के चित्र धुंधले थे। शेरान असामान्य चन्द्रमा है क्योंकि सौर मंडल मे अपने ग्रह की तुलना मे सबसे बड़ा चंद्रमा है। इसके पहले यह श्रेय पृथ्वी और चंद्रमा का था। कुछ वैज्ञानिक प्लुटो/शेरान को ग्रह और चंद्रमा की बजाय युग्म ग्रह मानते हंै। शेरान का व्यास अनुमानित है और इसमे 2 प्रतिशत की गलती की संभावना है। इसका द्रव्यमान और घनत्व भी ठीक तरह से ज्ञात नहीं है।

प्लुटो और शेरान एक दूसरे की परिक्रमा समकाल में करते हंै अर्थात दोनों एक दूसरे के सम्मुख एक ही पक्ष रखते हंै। यह सौर मंडल में अनोखा है। शेरान की संरचना अज्ञात है लेकिन कम घनत्व( 2 ग्राम/ घन सेमी) दर्शाता है कि यह शनि के बर्फीेले चन्द्रमाओं के जैसे हंै। इसकी सतह पानी की बर्फ से ढंकी है। आश्चर्यजनक रूप से यह प्लुटो से भिन्न है। यह माना जाता है कि यह प्लुटो की किसी पिंड से टक्कर से बना होगा। शेरान पर वातावरण होने में शंका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news