सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 मार्च
28-Mar-2022 1:24 PM
  हर दिन हॉट सीट 28 मार्च

1. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?

(अ) बेल्ट (ब) गोरे (स) काले (द) समय पेटी

2. एक देशांतर से दूसरे देशांतर के बीच कितना समय अंतराल क्या होता है?

(अ) 4 मिनट (ब) 1 घंटा (स) 15 मिनट (द) 12 घंटा

3. वह अक्षांश रेखा कौन सी है जिस पर सदैव दिन और रात की अवधि समान रहती है, वह है?

(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) हिंज रेखा

4. निम्नलिखित में से किस देश से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है?

(अ) भारत (ब) म्यांमार (स) चीन (द) जायरे

5. सुनामी का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) ज्वालामुखी (ब) भूकंप (स) चक्रवात (द) प्रतिचक्रवात

6. विश्व के सर्वाधिक (63प्रतिशत के लगभग) भूकंप निम्नलिखित में से किस पेटी में आते हैं?

(अ) परिप्रशांत महासागरीय पेटी (ब) मध्य महाद्वीपीय पेटी (स) मध्य अटलांटिक पेटी (द) हिंद महासागरीय पेटी

7. भूकंपों का प्रभाव महाद्वीपीय भागों के अतिरिक्त महासागरीय भागों पर भी पड़ता है और इससे महासागरों में भयंकर लहरें उत्पन्न होती हैं। इन लहरों को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) ज्वार भित्ति (ब) सीचेस लहरें (स) सदाशिव (द) सुनामी

8. किस देश में भूकंप से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री तरंगों को सुनामी कहते हैं?

(अ) मैक्सिको (ब) जापान (स) ब्रिटेन (द) न्यूजीलैंड

9. निम्नलिखित में से किसे प्रकृति का सुरक्षा वाल्व कहा जाता है?

(अ) भूकंप (ब) ओजोन गैस (स) ज्वालामुखी (द) नदियां

10. किस ज्वालामुखी में अक्सर उद्गार होती रहती है?

(अ) जाग्रत ज्वालामुखी (ब) प्रसुप्त ज्वालामुखी (स) मृत ज्वालामुखी (द) शांत ज्वालामुखी

11. विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील है?

(अ) टिटिकाका (ब) टिसीसिकरू (स) रूडोल्फ (द) एडवर्ड

12. अरल सागर झील किस देश में स्थित है?

(अ) कनाडा (ब) रूस (स) कजाकिस्तान (द) चीन

13. अमेरिका के झील प्रदेश में सम्मिलित पांच झीलों में कौन सी पूर्णत: संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है?

(अ) सुपीरियर (ब) मिशीगन (स) ईरी (द) ओण्टेरियो

14. विक्टोरिया झील अवस्थित है?

(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका में (ब) बोलीविया में (स) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में (द) पूर्वी अफ्रीका में

15. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है?

(अ) सुपीरियर झील (ब) ह्यूरन झील (स) मिशिगन झील (द) ग्रेट बियर झील

16. यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है?

(अ) ओनेगा झील (ब) लैडोगा झील (स) साइमा काम्पलेक्स (द) इनमें से कोई नहीं

17. यूरोप महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी है?

(अ) राइन (ब) डेन्यूब (स) वोल्गा (द) सीन

18. निम्नलिखित में से किस द्वीप को प्रशांत महासागर का चौराहा कहा जाता है?

(अ) फिजी (ब) टोंगा (स) पूर्वी तिमोर (द) हवाई द्वीप

19. निम्नलिखित में से किस द्वीप पर प्राचीन नाम सैण्डविच द्वीप है?

(अ) फाकलैंड द्वीप (ब) ग्रीनलैंड (स) हवाई द्वीप (द) तुआलू

20. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है?

(अ) सुलाबेसी (ब) जावा (स) सुमात्रा (द) बाली

21. निम्नलिखित में कौन सी जलधारा अटलांटिक महासागर से संबंधित है?

(अ) रेनेल धारा (ब) इरमिंजर धारा (स) केनारी धारा (द) कैलीफोर्निया धारा

22. निम्नलिखित में किस महासागरीय जलधारा का संबंध अलनिनो से है?

(अ) हम्बोल्ट धारा (ब) लेब्रोडोर धारा (स) क्यूरोशियो धारा (द) बेगुला धारा

23. किस द्वीप के द्वारा अगुलहास जलधारा दो भागों में विभक्त हो जाती है?

(अ) जावा (ब) क्यूबा (स) आइसलैंड (द) मैडागास्कर

24. लेब्रोडोर की ठंडी धारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म जलधारा कहां एक दूसरे से मिलती है?

(अ) उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी तट पर (ब) उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर (स) अफ्रीका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर (द) यूरोप के उत्तरी पश्चिमी तट पर

25. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?

(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान

26. भारत में  लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?

(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर

27. भारत के प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?

(अ) हुकूम सिंह (ब) जीवी मावलंकर (स) केएम मुंशी (द) यूएन ढेबर

28. हर्षवर्धन के समय कौन सा चीनी तीर्थयात्री भारत आया था?

(अ) फाह्यान (ब) इत्सिंग (स) मेगास्थनीज (द) ह्वेनत्सांग

29. महमूद गजनवी का भारत में अंतिम आक्रमण किसके विरूद्ध हुआ?

(अ) तोमर (ब) प्रतिहार (स) सोलंकी (द) जाट

30. हिंदूसाही राज्य का कौन सा शासक तुर्कों से बार-बार पराजित होने के कारण ग्लानिवश आत्मदाह कर लिया?

(अ) जयपाल (ब) आनंदपाल (स) त्रिलोचन पाल (द) भीमपाल

----

सही जवाब- 1.(ब)गोरे, 2.(अ) 4 मिनट, 3.(अ) भूमध्य रेखा, 4.(द) जायरे, 5.(ब)भूकंप, 6.(अ)परिप्रशांत महासागरीय पेटी, 7.(द) सुनामी, 8.(ब) जापान, 9.(स)ज्वालामुखी,10.(अ) जाग्रत ज्वालामुखी, 11.(ब) टिसीसिकरू, 12.(स)कजाकिस्तान, 13.(ब) मिशीगन, 14. 14.(द) पूर्वी अफ्रीका में, 15.(अ) सुपीरियर झील, 16.(ब) लैडोगा झील, 17.(स) वोल्गा, 18.(द) हवाई द्वीप, 19.(स) हवाई द्वीप, 20.(ब) जावा, 21.(द) कैलीफोर्निया धारा, 22.(अ) हम्बोल्ट धारा, 23.(द) मैडागास्कर, 24.(अ) उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी तट पर, 25.(स) राम सुभग सिंह, 26.(स) अगली लोकसभा के गठन के बाद, 27.(ब) जीवी मावलंकर, 28.(द) ह्वेनत्सांग, 29.(द) जाट, 30.(अ) जयपाल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news