सामान्य ज्ञान

संयुक्त राज्य अमरीका
28-Mar-2022 1:30 PM
संयुक्त राज्य अमरीका

संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थिति एक संघीय गणतंत्र है। जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के मामले में इसका विश्व में तीसरा स्थान है। संयुक्त राज्य अमेरिका का नाम सबसे पहले थॉमस पैन ने सुझाया था। 4 जुलाई सन 1776 के स्वतंत्रता घोषणा पत्र में इसका आधिकारिक रूप से प्रयोग किया गया।

इसकी  राजधानी है वाशिंगटन डी सी और  सबसे बड़ा शहर न्यूयार्क सिटी ह। यहां की  सरकार का स्वरूप संघीय लोकतंत्र है।  अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) के सौ सदस्यों का चुनाव जनता छह वर्षों के लिए करती है। सीनेट में हर राज्य से दो सदस्यों का चयन होता है। निम्र सदन के चार सौ पैंतीस सदस्यों का चुनाव दो वर्षों के लिए किया जाता है। राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति का चयन चुनाव द्वारा होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्येक राज्य का अलग संविधान है। राज्यों की बागडोर गर्वनर के हाथों में होती है।

सन 1492 में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिकी महाद्वीप की खोज की। महाद्वीपीय सं.रा. अमेरिका पर कदम रखने वाला प्रथम यूरोपियन जुआन पाँसे डि ल्यॉन था जो 1513 में फ्लोरिडा पहुंचा। पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार अमेरिका में प्रथम मानव का प्रवेश 50 हजार  से 11 हजार वर्ष पूर्व एशिया में बेङ्क्षरग लैंड ब्रिज के द्वारा हुआ था। इन्हें ही रेड इंडियन कहते हैं।

1607 में लंदन की वर्जीनिया कंपनी ने टेम्स नदी पर जेम्सटाउन सेटेलमेंट की स्थापना की। इसके बाद यूरोपीय देशों से लोगों का आना शुरू हो गया जिससे यहाँ के मूल निवासियों के साथ उनका टकराव भी होने लगा, अंत में प्रवासियों ने उन्हें यह स्थान छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया। ब्रिटिश नीतियों से अमेरिका के मूल नागरिक संतुष्ट नहीं थे। 1773 में बोस्टन टी पार्टी को अमेरिकी स्वतंत्रता की ओर पहला कदम माना जाता है। 4 जुलाई, 1776 को फिलडेल्फिया में सम्पन्न द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस में ग्रेट ब्रिटेन से सं.रा. अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी गई।

1781 में अमेरिका और फ्रांस की संयुक्त सेनाओं ने लार्ड कार्नवालिस के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना को पराजित किया और इसके  साथ ही ब्रिटेन ने अमेरिका पर अपना दावा छोड़ दिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसने अपने प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके खुद को आगे बढ़ाने का काम किया है। अमेरिका विश्व में प्रथम सर्वाधिक सामान का आयात करने वाला एवं तीसरा सर्वाधिक निर्यात करने वाला देश है। जातीय समूह अमेरिका श्वेत बहुल लोगों का देश है। इस समय तकरीबन 79.8 प्रतिशत श्वेत, 12.8 प्रतिशत  नीग्रो, 4.5 प्रतिशत  एशियाई मूल, 1.2 प्रतिशत  रेड इंडियन व अलास्का मूल, हवाई के निवासी एवं प्रशांत क्षेत्रीय नागरिक एवं 1.7 प्रतिशत  मिश्रित समूह के हैं।

अमेरिका की प्रमुख भाषा अंग्रेजी है। वहां तकरीबन 82 प्रतिशत  लोग यह भाषा बोलते हैं। दूसरे स्थान पर स्पेनिश भाषा बोलने वाले हैं। इनकी संख्या 3.45 करोड़  है। अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल बेसबॉल है, जिसे वहां इसे राष्टï्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है।  

शिक्षा अमेरिका उच्च साक्षरता वाला देश है। वहां के 99 प्रतिशत  लोग साक्षर हैं। वहां निजी एवं सार्वजनिक दोनों ही तरह के उच्च शिक्षण संस्थान हैं। अमेरिका के तकरीबन 80 प्रतिशत  छात्र पब्लिक यूनिवर्सिटी में शिक्षा लेते हैं। वहां की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया को विश्व विरासत सूची में शामिल किया जा चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news