सामान्य ज्ञान

कौन हैं बिस्मार्क
01-Apr-2022 10:54 AM
कौन हैं बिस्मार्क

1 अप्रैल वर्ष 1815 ईसवी को जर्मनी के प्रसिद्ध राजनेता और युक्तिकर्ता ओटो एडुअर्ड लिओपोल्ड बिस्मार्क का जन्म हुआ। उन्हें लौह चांसलर की उपाधि दी गई है। बेस्मार्क प्रोशिया में जन्मे जो उस समय जर्मनी के 39 प्रांतों में से सबसे बड़ा और सुदृढ़ प्रांत था। सन 1847 में उन्हें रूस और फिर फ्रांस का राजदूत बना कर भेजा गया। सन 1862 में फ्रेडरेक विलियम चतुर्थ ने उन्हें प्रोशिया के विदेशमंत्रालय का पद सौंप दिया ।

सन 1871 ईसवी से सन 1888 ईसवी तक बिस्मार्क नई जर्मन सरकार के चांस्लर रहे। इस दौरान उन्होंने यूरोप में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए भरसक प्रयास किए। स्वयं जर्मनी में भी उन्होंने सामाजिक लोकतंत्र का पालन पोषण किया। उनके कार्यकाल में जर्मनी ने उद्योग के क्षेत्र में बहुत विकास किया। (निधन-30 जुलाई, 1898)। उन्होंने अनेक जर्मनभाषी राज्यों का एकीकरण करके शक्तिशाली जर्मन साम्राज्य स्थापित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news