सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 2 अप्रैल
02-Apr-2022 4:08 PM
  हर दिन हॉट सीट 2 अप्रैल

1. कार के इंजन में नॉकिंग से बचने के लिए किसे प्रयोग में लाया जाता है?

(अ) इथाइल एल्कोहल (ब) ब्यूटेन (स) लेड टेट्राइथाइल (द) श्वेत पेट्रोल

2. पेट्रोल में प्रयोग होने वाला सबसे अच्छा अपस्फोटनरोधी यौगिक है?

(अ) सोडियम इथॉक्साइड (ब) जिंक इथाइल (स) इथाइल मैग्रीशियम ब्रोमाइड (द) लेड टेट्राइथाइल

3. पेट्रोल का मुख्य संघटक क्या है?

(अ) पेन्टेन (ब) ऑक्टेन (स) मिथेन (द) हेक्सेन

4. पेट्रोलियम में समांगी मिश्रण रहता है?

(अ) कॉर्बोनेट्स का (ब) कार्बोहाइड्रेट्स का (स) हाइड्रोकार्बन का (द) इनमें से कोई नहीं

5. सभी एलीफैटिक यौगिकों का जन्मदाता माना जाता है?

(अ) मिथेन (ब) इथेन (स) बेन्जीन (द) इथिलीन

6. मिथेन अणु की आकृति होती है?

(अ) कोणीय (ब) समतलीय (स) रैखिक (द) समचतुष्फलकीय

7. पेसो मुख्य रूप से किस देश की मुद्रा है?

 (अ) कनाडा (ब)अर्जेंटीना (स) बेलारूस (द) डेनमार्क

8. भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?

(अ)अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स)मिजोरम (द) हरियाणा

9. दुनिया में विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?

(अ)20 मई  (ब) 14 अक्टूबर  (स) 10 अप्रैल (द) 22 अप्रैल

10.  विष्णु दिगंबर पलुस्कर किस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जाने जाते हैं ?

(अ) भारतीय संगीत (ब)विज्ञान (स) खेल (द) सामाजिक उद्धार

11. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गए खेत का साक्ष्य कहां से मिला है?

(अ) रोपड़ (ब) लोथल (स) कालीबंगा (द) बणावली

12. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?

(अ) कालीबंगा (ब) चंदूहड़ो (स) मोहनजोदड़ो (द) बणावली

13. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?

(अ) पंजाब (ब) सिंध (स) गुजरात (द) उत्तरप्रदेश

14. सिंधु सभ्यता में वृहत स्नानागार पाया गया है?

(अ) मोहनजोदड़ो में (ब) हड़प्पा में (स) लोथल में (द) कालीबंगा में

15. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?

(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र

16. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?

(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल

17. निम्नलिखित में से कौन सा शहर नील और सफेद नील के संगम पर बसा है?

(अ)  काहिरा (ब) बगदाद (स) खारतूम (द) अंकारा

18. सबसे अधिक सडक़ों की लंबाई किस देश में है?

(अ)  संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) भारत (स) चीन (द) रूस

19. फेयरवेल केप निम्नलिखित में से किस देश का सबसे दक्षिणी बिंदु है?

(अ)इंग्लैण्ड (ब) फिनलैण्ड (स) न्यूजीलैण्ड (द) दक्षिण अफ्रीका

20. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है?

(अ) मुंबई (ब) बंगलौर (स) टॉम्बे (द) कल्पक्कम

21. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?

(अ) श्री हरिकोटा (ब) त्रिवेंद्रम (स) बंगलौर (द) अहमदाबाद

22. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र कहां पर स्थित है?

(अ) त्रिवेन्द्रम (ब) श्री हरिकोटा (स) बंगलौर (द) अहमदाबाद

23. गन्ना एवं तम्बाकू   की फसलें किस श्रेणी के अन्तर्गत समझीं जाती हैं?

(अ)धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें

24. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?

(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं

25. निम्र गुप्त शासकों में से किसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह बाकाटक शासक रूद्रसेन द्वितीय से किया था?

(अ)चंद्रगुप्त प्रथम ने (ब)समुद्रगुप्त ने (स) रामगुप्त ने (द)चन्द्रगुप्त द्वितीय ने

26. निम्र राष्ट्रकूट-शासकों में से किसने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया था?

(अ)गोविन्द द्वितीय ने (ब)गोविन्द तृतीय ने (स)कृष्ण प्रथम ने (द) ध्रुव ने

27. यदि किसी देश को किसी अवधि में चालू खाते में शेष राशि पर घात होता है तो

(अ)उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है (ब)उस अवधि में देश में वस्तुओं के आयात का मूल्य देश के निर्यात के मूल्य से अधिक होता है (स)उस अवधि में देश का विदेशों से अधिक निवेश होता है (द)उस अवधि में देश का सरकारी आयात, निर्यात से अधिक होता है

28. भारत में लोहा एवं इस्पात का उत्पादन मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों से ही प्राप्त क्यों किया जाता है?

(अ)संयंत्रों की स्थापना हेतु विशाल धनराशि की आवश्यकता होती है (ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों (स) निजी क्षेत्र के संयंत्र अधिक लाभ नहीं कमाते हैं (द)उत्पादन में अधिकतर विदेशी सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता होती है

29. एफई 2 ओ 3 से लोहे का निर्माण किस प्रकार किया जाता है?

(अ)एएल द्वारा अपचयन (ब)भर्जन (स)कार्बन द्वारा अपचयन (द) एच 2 प्रवाहित करके

सही जवाब- 1.(स) लेड टेट्राइथाइल, 2.(द) लेड टेट्राइथाइल, 3.(ब) ऑक्टेन, 4.(स) हाइड्रोकार्बन का, 5.(अ) मिथेन, 6.(द) समचतुष्फलकीय, 7.(ब)अर्जेंटीना, 8.(द)हरियाणा, 9.(ब)14 अक्टूबर, 10.(अ) भारतीय संगीत, 11.(स) कालीबंगा, 12.(अ)कालीबंगा,13. (ब)सिंध, 14.(अ) मोहनजोदड़ो  में, 15.(अ) आद्य शिव, 16. (द)लोथल, 17.(स) खारतूम, 18.(अ)  संयुक्त राज्य अमेरिका, 19.(स) न्यूजीलैण्ड, 20.(स) टॉम्बे, 21.(स) बंगलौर, 22.(अ) त्रिवेन्द्रम, 23.(ब) व्यावसायिक फसलें, 24.(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 25.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय ने, 26.(स)कृष्ण प्रथम ने, 27.(अ)उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है, 28.(ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों, 29.(स)कार्बन द्वारा अपचयन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news