सामान्य ज्ञान

फ़ॉकलैंड द्वीप
02-Apr-2022 4:11 PM
फ़ॉकलैंड द्वीप

फ़ाकलैंड या मालवीनास द्वीप  समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्जेन्टीना की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीप समूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही 776 छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह यूनाईटेड किंगडम का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। 1833 में ब्रिटिश शासन की पुनस्र्थापना के बाद अर्जेंटीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है।

अर्जेंटीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेंटीना ने 1982 में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है। इस द्वीपसमूह को अंग्रेजी में  फ़ॉकलैंड द्वीप कहा जाता है, यह नाम वर्ष 1690 में अपने अभियान के दौरान जॉन स्ट्रांग ने अपने संरक्षक एंथोनी केरी, 5 वां विस्काउंट फ़ॉकलैंड पर रखा था।

फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन और अर्जेटीना ने कभी न कभी इस द्वीप पर अपना दावा किया है और इस द्वीप पर बस्तियां बनाई और छोड़ी हैं। 1770 में फ़ॉकलैंड संकट की वजह से फ्रेंको-स्पेनिश गठबंधन और ब्रिटेन युद्ध के कगार पर थे। स्पेन के सरकार के दावे के बाद अर्जेटीना ने 1816 में स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्ति और 1817 में स्वतंत्रता के युद्ध के बाद द्वीपसमूह पर दावे को जारी रखा। अमेरिकी नौसेना के यूएसएसलेक्सिंग्टन द्वारा 28 दिसम्बर 1831 को प्यर्टो लुइस में अर्जेण्टीनी बसाहट को तबाह किए जाने के बाद 1833 में यूनाईटेड किंगडम ने द्वीप पर वापस की। वर्तमान समय में इन द्वीप पर अर्जेंटाइना का दावा निरंतर जारी है और वह इसे प्राप्त करने के लिए ब्रिटेन के साथ वार्ता कर रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news